Sports

भिवानी : अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फौगाट ने अपना हमसफर चुन लिया है। बबीता भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग से शादी के बंधन में बंधेगी। उन्होंने ट्वीट कर अपने हमसफर के बारे में जानकारी दी है। झज्जर जिले के गांव मातनहेल निवासी विवेक सुहाग का परिवार नजफगढ़ में रहता है। 

PunjabKesari

बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान एवं चाचा सज्जन बलाली ने रिश्ता पक्का किया है। नवंबर के अंतिम या दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बबीता और विवेक शादी के बंधन में बंधेंगे। चरखी दादरी जिले के गांव बलाली की बबीता फोगाट ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक जीता था। इस उपलब्धि के आधार पर सरकार ने बबीता को 2013 में हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) बनाया था। एसआई बनने के बाद भी वह विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देश के लिए लगातार पदक जीत रही हैं।