Sports

कोलंबो : ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान ट्रैविस हेड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने ब्रायन बेनेट के अर्धशतक की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर) और रयान बर्ल ने 35-35 रन बनाए। बेनेट ने 56 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 64 रन बनाए। वहीं सिकंदर ने 13 गेंदों पर 25 रन बनाए जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस कैमरून ग्रीन ही विकेट (एक-एक) लेने में कामयाब रहे। अब ऑस्ट्रेलिया के सामनने 170 रन का लक्ष्य है।

प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैथ्यू कुहनेमन 

जिम्बाब्वे : ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी