Sports

स्पोर्ट्स डेस्कः टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (5 मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 ओवर में 253 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।


भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैच की शुरुआत में ही शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ओवर में विपक्षी टीम को बड़ा झटका दिया। बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ 7 रन दिए और इंग्लैंड के खतरनाक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आउट कर दिया।

दरअसल, बुमराह ने ब्रूक को अपनी चालाकी भरी धीमी गेंद से चकमा दिया। गेंद को समझने में ब्रूक गलती कर बैठे और उन्होंने हवा में शॉट खेल दिया। इसके बाद फील्डिंग कर रहे अक्षर पटेल ने पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। यह कैच काफी मुश्किल था, लेकिन अक्षर ने बेहतरीन संतुलन और तेजी दिखाते हुए इसे सुरक्षित रूप से लपक लिया।