Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और जिम्बाब्वे के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप का 48वां सुपर 8 मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। अभिषेक ने 30 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। वहीं पांड्या ने 23 गेंदों पर 50 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे। तिलक वर्मा अर्धशतक से रह गए और 16 गेंदों पर 44 रन बनाकर पांड्या के साथ नाबाद लौटे। अब जिम्बाब्वे के सामने जीत के लि 257 रन का मजबूत लक्ष्य है। 

प्लेइंग XI 

भारत : संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

जिम्बाब्वे : तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, रिचर्ड नगारवा