नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान पर दूसरा वनडे रविवार को सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगा। टीम इंडिया के पास सीरीज में वापसी के लिए कड़ी चुनौती होगी क्योंकि वह इसी मैदान पर पहले वनडे में हार का स्वाद चख चुके हैं। बहरहाल, नई सवेर के साथ ही टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मैदान पर उतरेगी। आइए जानते हैं कि मैच में ऐसे कौन से आठ प्लेयर हैं जिनपर नजरें बनी रहेंगी।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हैड टू हैड
ओवरऑल : 141
ऑस्ट्रेलिया जीता : 79
इंडिया जीता : 52
इन 8 प्लेयरों पर रहेगी सबकी नजरें

एरोन फिंच : 5 मैच, 275 रन, 55.00 औसत, 81.36 स्ट्राइक रेट
ग्लेन मैक्सवेल : 4 मैच, 231 रन, 57.75 औसत, 131.25 स्ट्राइक रेट
केएल राहुल : 7 मैच, 362 रन, 60.33 औसत, 106.47 स्ट्राइक रेट
श्रेयस अय्यर : 7 मैच, 274 रन, 45.66 औसत, 94.48 स्ट्राइक रेट
एडम जंपा : 5 मैच, 16 विकेट, 5.12 इकोनमी, 18.00 स्ट्राइक रेट

जोश हेजलवुड : 5 मैच, 9 विकेट, 4.26 इकोनमी, 33.3 स्ट्राइक रेट
युजी चहल : 3 मैच, 7 विकेट, 6.46 इकोनमी, 25.7 स्ट्राइक रेट
मोहम्मद शमी : 5 मैच, 11 विकेट, 6.83 इकोनमी, 25.5 स्ट्राइक रेट
दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबले
27 नवंबर 2020 : ऑस्ट्रेलिया 374/6 ने भारत 308/8 को हराया।
19 जनवरी 2020 : ऑस्ट्रेलिया 286/9 ने भारत 289/3 से मैच गंवाया।
17 जनवरी 2020 : ऑस्ट्रेलिया 304 ने भारत 340/6 से मैच गंवाया।
14 जनवरी 2020 : ऑस्ट्रेलिया 258/0 ने भारत 255 को हराया
09 जून 2019 : ऑस्ट्रेलिया 316 भारत से 352/5 हारा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत : शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी / शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव / युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मारनस लबसचगने, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, एडम हैम्पा।
ऐसे रहेगा सिडनी का मौसम

बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। दूसरी पारी में नए गेंदबाजों को शाम के समय उमस के कारण परेशानी हो सकती है।
ऐसी है पिच रिपोर्ट
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ही दूसरा वनडे खेला जाना है। सिडनी की पिच स्पिनरों को मदद देती है। क्योंकि यहां दोपहर के तापमान में मैच होना है।