Sports

स्पोर्ट्स डैस्क : एशेज सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत के मुख्य खिलाड़ी साबित हुए उस्मान ख्वाजा की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। ख्वाजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 141 रन बनाए तो दूसरी पारी में 65 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। एक तरफ जहां ख्वाजा के प्रदर्शन की बेहद प्रशंसा की जा रही है तो वहीं उनकी पत्नी के बारे में जानने के लिए भी फैंस उत्सुक हो गए। 

PunjabKesari

प्यार में पागल होकर बदला था धर्म

ख्वाजा की पत्नी का नाम रेचल है, जो पहले कैथेलिक क्रिश्चियन थीं। दोनों के बीच प्यार हुआ तो ख्वाजा से शादी से पहले उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था। दोनों की पहली मुलाकात सिडनी में हुई थी, जिसके बाद दोनों ही एक-दूसरे के करीब आने लगे। फिर साल 2016 में ख्वाजा ने रेचेल को शादी के प्रपोज किया था। तब उन्होंने रेचेल से उनके 21वें जन्मदिन पर न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में घुड़सवारी के दौरान अपने प्यार का इजहार किया।

PunjabKesari

ख्वाजा से 9 साल छोटी हैं रेचेल 

रेचेल ने बिना किसी हिचकिचाहट से साल 2017 में धर्म की बेड़ियां तोड़ते हुए इसाई धर्म से इस्लाम कबूल कर लिया। फिर दोनों ने 2018 में शादी की थी। रेचेल ख्वाजा से 9 साल छोटी हैं। 4 साल पहले शादी के बाद अब दोनों की दो प्यारी बेटिंयां भी हैं, जिनका रेचेल बेहद खयाल रखती हैं।

PunjabKesari

रेचल ने ’60 मिनट’ शो में बताया था कि उस्मान ख्वाजा से मिलने से पहले उन्हें इस्लाम को लेकर कई गलत धारणाए थीं। रेचल ने कहा था, “उस्मान पहले मुस्लिम थे, जिसने मैं कभी मिली थी। मैं उस्मान के आसपास से बहुत अंजान थी और मैं इसे स्वीकार करूंगी। मैंने केवल वही सुना, जो मैंने न्यूज में देखा था। मैंने जो कुछ पढ़ा, आंतकवाद और भयानक चीज़ें।”