Sports

खेल डैस्क : टी20 क्रिकेट विश्व कप 2024 में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर 8 के अहम मुकाबले में डेविड वॉर्नर का विकेट लेने के साथ अर्शदीप के इसविश्व कप में 13 विकेट हो गए। इसी के साथ एक विश्व कप में भारत के लिए वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड आरपी सिंह के नाम पर था। आरपी ने 17 साल पहले 2007 विश्व कप में खेलते हुए भारतीय टीम के लिए 12 विकेट लिए थे।


टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट (भारत)
13 - अर्शदीप (2024)  
12 - आर.पी. सिंह (2007)
11 - आर. अश्विन (2014)
10 - इरफान खान (2007)
10 - आशीष नेहरा (2010)
10 - अमित मिश्रा (2014)
10 - अर्शदीप सिंह (2022)
10 - जसप्रीत बुमराह (2024)

 

 

शानदार फार्म में हैं अर्शदीप 
अर्शदीप के लिए टी20 के लिहाज से यह साल बेहद शानदार रहा है। उन्होंने आईपीएल 2024 में भी पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 19 विकेट लिए थे। उनकी यह फॉर्म विश्व कप में जारी रही और वह भारत  की ओर से लीडिंग विकेटटेकर बने हुए हैं। अर्शदीप ने 2022 के टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया के लीडिंग विकेटटेकर बनने का मान हासिल किया था। उन्होंने तब 10 विकेट निकाले थे। अर्शदीप के नाम पर विश्व कप में कुल 23 विकेट हो गई हैं। इसमें 10 बार वह पहली ही ओवर में विकेट निकालने में सफल रहे हैं।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया :
ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।