Sports

निकलसविले : भारत के अर्जुन अटवाल ने केंटुकी में चल रही बारबासोल गोल्फ चैंपियनशिप में कट हासिल किया और जोरदार बारिश के कारण खेल रोके जाने तक उन्होंने तीसरे दौर में सात होल में दो अंडर का स्कोर बना लिया है। अटवाल कुल 43 होल के बाद सात अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त 46वें स्थान पर चल रहे हैं। अटवाल ने पहले दो दौर में 70 और 69 के स्कोर से कट हासिल किया। तीसरे दौर में सिर्फ 3 होल खेलने वाले मैक्स मैकग्रीवी एक शॉट की बढ़त के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।