Sports

खेल डैस्क : पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में चल रहे पहले टेस्ट के दौरान युवा प्रतिभा शुभमन गिल की बल्लेबाजी तकनीक में एक महत्वपूर्ण खामी बताई है। इससे पहले पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी शुभमन की पहली पारी में खेले गए शॉट को लेकर आलोचना कर चुके हैं। शुभमन टेस्ट में अपनी फॉर्म को लेकर निशाने पर हैं। उन्होंने मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिाय के खिलाफ आखिरी शतक लगाया था। इसके बाद वह 10 पारियों में एक भी अर्धशतक लगा नहीं पाए हैं। 

 


बहरहाल, दूसरे दिन लंच ब्रेक के दौरान बोलते हुए कुंबले ने गिल को स्पिनरों का सामना करते समय स्ट्राइक रोटेट करने की अपनी क्षमता बढ़ाने को कहा। कुंबले ने चेतेश्वर पुजारा और राहुल द्रविड़ के दृष्टिकोण के साथ समानताएं बताईं, जो लगातार इस नंबर पर खेले हैं। उन्होंने गिल से स्पिन के खिलाफ खेलते समय नरम रुख अपनाने का आग्रह किया। कुंबले बोले- इस नंबर पर दबाव बढ़ता है। स्ट्राइक रोटेट करने में संघर्ष करना पड़ता है लेकिन इसे सीखना महत्वपूर्ण है। 

 

Sunil Gavaskar, Anil Kumble, Shubman Gill, Team india, IND vs ENG, cricket  news, Sports, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, शुबमन गिल, टीम इंडिया, क्रिकेट समाचार, खेल

 

कुंबले ने कहा कि हमारे बीच पुजारा और द्रविड़ है जोकि इस नंबर पर फिट रहे हैं। उन्हें स्ट्राइक रोटेट करने में महारत हासिल करनी होगी। मुलायम हाथों से स्पिन खेलना और कलाई का उपयोग करना आवश्यक है। उसे इसे अपने खेल में शामिल करना होगा। कल, जब वह बल्लेबाजी के लिए आए थे तो उन्होंने अपना समय लिया था। लेकिन टिकने के बाद उन्हें फिर से चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वह टर्न के खिलाफ रिलीज़ शॉट खेलने के प्रयास में फंस गए। मेरी राय में यह आदर्श शॉट नहीं था।

 

इससे पहले गावस्कर ने कमेंट्री में निराशा व्यक्त करते हुए गिल के शॉट चयन के पीछे के तर्क पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वह उस शॉट से क्या प्रयास कर रहा था ? अगर उसका लक्ष्य इसे हवा में मारना था तो यह समझ में आता है। बल्कि यह एक ख़राब तरीके से खेला गया ऑन-ड्राइव था। इतने कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने अपनी पारी को संवारा और अब ऐसा शॉट खेल दिया।