Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाईट राईडर्स के ऑलराउंडर ऑद्रें रसल ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 177 रन तक ले गए। आंद्रे रसल ने हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए 28 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 49 रन बना दिए। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। रसल ने आईपीएल में अपने 2 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2 हजार रन बनाने के लिए सबसे कम गेंदें खेली हैं।

इतना ही नहीं आंद्रे रसल कोलकाता नाईट राईडर्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन गौतम गंभीर ने बनाए हैं। गंभीर ने कोलकाता के लिए खेलते हुए 3345 रन बनाए जबकि रसल के 2004 रन हो गए हैं।

कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

3345 - गौतम गंभीर
2649 - रॉबिन उथप्पा
2061 - युसुफ पठान
2004 - आंद्रे रसेल*

विदेशी खिलाड़ियों द्वारा आईपीएल में 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्के

33 - पोलार्ड
19 - डिविलियर्स
15 - ब्रावो
14 - मिलर
13 - रसल*

2016 से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के

153 - आंद्रे रसेल*
148 - एबी डेविलियर्स
146 - केएल राहुल
127 - ऋषभ पंत
127 - जोस बटलर