खेल डैस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 को लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों ने अपनी भविष्यवाणियां शुरू कर दी हैं। दिग्गज क्रिकेटरों और कमेंटेटरों ने आईपीएल से एक दिन पहले अपनी फेवरेट 4 सेमीफाइलिस्ट टीमों की घोषणा कर दी है। उनका मानना है कि यह टीमें इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर उभर सकती हैं। जानें-
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को अपनी सूची में शामिल किया।
ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस पर भरोसा जताया।
क्रिकेट विशेषज्ञ रोहन गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस को चुना।
हर्षा भोगले ने सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी पसंद बताया।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलक ने मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स को मजबूत दावेदार माना।
मनोज तिवारी ने सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को चुना।
साइमन डाउल ने चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स पर दांव लगाया।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स को अपनी टॉप 4 टीमों में रखा।
पोम्मी मबांग्वा ने सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को चुना।
इन भविष्यवाणियों से साफ है कि सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस को ज्यादातर विशेषज्ञों ने अपनी सूची में शामिल किया है। अब देखना यह होगा कि क्या ये टीमें उम्मीदों पर खरी उतरती हैं या आईपीएल 2025 में कोई नया उलटफेर देखने को मिलता है।
आईपीएल 2025 उद्घाटन समारोह : मुख्य विवरण
- उद्घाटन समारोह कब है?
आईपीएल 2025 उद्घाटन समारोह शनिवार, 22 मार्च को निर्धारित है।
- समारोह कहां होगा?
यह कार्यक्रम कोलकाता के ईडन गार्डन में आयोजित किया जाएगा।
- समारोह किस समय शुरू होगा?
यह समारोह शाम 6 बजे (आईएसटी) से शुरू होगा।
- प्रसारण कहां किया जाएगा?
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
- ऑनलाइन कहां स्ट्रीम कर सकते हैं?
यह जियोसिनेमा और हॉटस्टार (ऐप/वेबसाइट) पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।