Sports

तिरुचेनगोड , तमिलनाडु ( निकलेश जैन ) में सम्पन्न हुए 36वे नेशनल सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के बालिका और बालक वर्ग का खिताब क्रमशः बेहद प्रतिभाशाली 12 वर्षीय महाराष्ट्र दिव्या देशमुख और तेलांगना के 15 वर्षीय राजा ऋत्विक नें अपने नाम कर लिया । दो बार की आयु वर्ग में विश्व चैम्पियन दिव्या नें शीर्ष वरीयता को साबित करते हुए 11 राउंड में 9.5 अंक बनाकर खिताब अपने नाम किया । अंतिम रोमांचक मुक़ाबले में उन्होने दूसरी सीड मध्य प्रदेश की नित्यता जैन को मात दी । वही दूसरे स्थान पर भी महाराष्ट्र का कब्जा रहा और मृदुल देहांकर नें तमिलनाडु की दिव्याभारती मसनम को पराजित करते हुए 9 अंक बनाए । तीसरा स्थान मेजबान तामिलनाडु की एल ज्योत्सना के नाम रहा और वह 8.5 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रही । शीर्ष 10 खिलाड़ियों में चौंथे से एलकर दसवें स्थान तक क्रमशः बंगाल की ब्रिस्ती मुखर्जी ,आंध्र प्रदेश की साई दिव्या ,तमिलनाडु की नयनिका मुरलीधरन ,महाराष्ट्र की भाग्य श्री पाटिल ,मध्य प्रदेश की नित्यता जैन ,जम्मूकश्मीर की आरुषि कोतवाल ,और तामिलनाडु की एमके पूर्णा श्री रही ।

Final Ranking after 11 Rounds

Rk. SNo   Name sex FED RtgI Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1 1 WIM Divya Deshmukh w IND 2373 MAH 9,5 0,0 76,5 82,0 69,25 8
2 3 WCM Mrudul Dehankar w IND 2074 MAH 9,0 0,0 76,5 81,0 64,75 7
3 4 WCM Jyothsna L w IND 1939 TN 8,5 0,0 76,5 81,5 60,25 7
4 6 WCM Bristy Mukherjee w IND 1862 WB 8,0 0,0 75,0 80,5 55,25 7
5 8   Sai Divya M w IND 1784 AP 8,0 0,0 74,0 79,0 54,75 7
6 31   Nayanikaa Muralidharan w IND 1475 TN 8,0 0,0 70,0 73,5 48,25 7
7 12   Bhagyashree Patil w IND 1703 MAH 7,5 0,0 75,0 79,0 49,00 6
8 2 WFM Jain Nityata w IND 2135 MP 7,5 0,0 72,5 77,5 48,50 6
9 9 WCM Arushi Kotwal w IND 1744 J & K 7,5 0,0 70,5 76,0 50,75 5
10 13   Poorna Sri M.K w IND 1681 TN 7,5 0,0 69,0 74,0 46,75 5

बालक वर्ग में भी टॉप सीड राजा ऋत्विक नें अपनी सीडिंग को सही साबित करते हुए खिताब जीत लिया । उन्होने अंतिम राउंड में बेहद रोमांचक मुक़ाबले में तामिलनाडु के अजय कार्तिकेयन को पराजित करते हुए 9.5 अंको के साथ विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया । दूसरा स्थान भी तेलांगना के कुशाग्र मोहन के नाम रहा उन्होने अंतिम राउंड में महाराष्ट्र के आदित्य सामंत को हराते हुए 9 अंक जुटाये जबकि तीसरे स्थान पर एक बात फिर मेजबान तामिलनाडु का कब्जा रहा अंतिम राउंड में बंगाल के प्रलोय साहू को पराजित करते हुए बेहतर टाईब्रेक के आधार पर 8.5 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया । शीर्ष 10 खिलाड़ियों में चौंथे से एलकर दसवें स्थान तक क्रमशः तमिलनाडु के प्रणव वी ,दिल्ली के आर्यन वर्षनेय , गुजरात के अनादकत कर्तव्य ,महाराष्ट्र के आदित्य सामंत ,जम्मू कश्मीर के सोहम कमोत्रा ,उड़ीसा के महितोष दे और तेलांगना के आदित्य वरुण रहे ।

Final Ranking after 11 Rounds

Rk. SNo   Name sex FED RtgI Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1 1 IM Raja Rithvik R   IND 2357 TEL 9,5 0,0 74,5 80,5 68,75 8
2 7 CM Kushagra Mohan   IND 2250 TEL 9,0 0,0 75,0 80,0 63,50 8
3 3 CM Rohith Krishna S   IND 2312 TN 8,5 0,0 77,5 82,0 62,25 6
4 4   Pranav V   IND 2312 TN 8,5 0,0 77,0 82,0 61,25 7
5 6 FM Aaryan Varshney   IND 2284 DEL 8,5 0,0 75,0 81,0 61,00 7
6 24   Anadkat Kartavya   IND 1941 GUJ 8,5 0,0 72,5 77,5 57,50 6
7 5   Samant Aditya S   IND 2296 MAH 8,0 0,0 77,5 82,5 55,75 6
8 11   Soham Kamotra   IND 2136 J & K 8,0 0,0 72,0 76,5 54,75 6
9 19   Mahitosh Dey   IND 1955 ORI 8,0 0,0 68,5 73,5 51,25 7
10 25   Aditya Varun Gampa   IND 1918 TEL 8,0 0,0 68,0 73,0 50,75 7

चयनित खिलाड़ी अगले वर्ष रोमानिया के ममिया में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ।