बुकारेस्र्ट , रोमानिया ( निकलेश जैन ) ग्रैंड चैस टूर 2026 के पहले क्लासिकल संस्करण सुपर क्लासिक के चार राउंड के बाद जर्मनी के विंसेंट केमर 3 अंक बनाते हुए सबसे आगे निकल गए है उन्होंने चौंथे राउंड में फ्रांस के मैक्सिम लाग्रेव को सफेद मोहरो से खेलते हुए इंग्लिश ओपनिंग के एक आक्रामक मुक़ाबले में सिर्फ़ 38 चालों में पराजित कर दिया यह उनकी चार राउंड में दूसरी जीत रही , वहीं भारत के आर प्रज्ञानंदा नें काले मोहरो से सम्हालकर खेलते हुए नीदरलैंड के यॉर्डन वान फारेस्ट से इंग्लिश ओपनिंग में 35 चालों में ड्रा खेला अन्य परिणामों में विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर उज़्बेकिस्तान सिंदारोव नें एक मुश्किल बाजी बचाते हुए नीदरलैंड के अनीश गिरी से ड्रा खेला तो मेजबान रोमानिया के बोगदान डेनियल नें यूएसए के वेस्ली सो से ड्रा खेला वहीं एक अप्रत्याशित घटना में फ्रांस के अलीरेजा फ़िरोज़ा यूएसए के फैबियानो कारुआना से अपनी बाजी खेलने के लिए ही नहीं पहुँचे ,हालांकि इसके पीछे उनके स्वास्थ्य को प्रमुख कारण बताया जा रहा है अब तक यह साफ़ नहीं है की क्या फैबियानो को इसके बदले पूरा अंक दिया जाएगा फ़िलहाल भारत के प्रज्ञानन्दा , नीदरलैंड के अनीश गिरी और यॉर्डन 2.5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है .