मामल्लापुरम, 27 जुलाई ( निकलेश जैन ) 44वें शतरंज ओलिम्पियाड में पहले दिन भारतीय टीम नें उम्मीद के अनुसार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुक़ाबले जीतकर ना सिर्फ विरोधी टीमों को परास्त किया बल्कि साथ ही यह संदेश दिया है की हम इस मुक़ाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है ।आपको बता दे की मेजबान होने के नाते भारत नें पुरुष और महिला वर्ग में 3-3 टीमें उतारी है और दोनों मुख्य टीम के अलावा भारत की बी और सी टीमों नें भी आज 4-0 से जीत हासिल की है ।

सबसे पहले बात करते है महिला वर्ग में शीर्ष वरीय भारतीय टीम की जिसने हरिका द्रोणावल्ली के बिना आज एक रोमांचक मुक़ाबले में तजाकिस्तान को पराजित किया ,टीम की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरु हम्पी नें अंटोनोवा नड़हड़ा को पराजित कर टीम को पहली जीत दिलाई और उसके बाद वैशाली नें सबरीना अबरोवा को तो भक्ति कुलकर्णी नें मुतरीबा होतामी को मात देते हुए टीम को जीत दिला दी

पर तानिया सचदेव सैदोवा रुख्शोना के खिलाफ मुश्किल मे नजर आ रही थी पर तानिया नें गज़ब की वापसी करते हुए मैच में वापसी के लिए प्रयास किए और छह घंटे और 103 चालों तक चले मुक़ाबले में जीत दर्ज करते हुए टीम को 4-0 की मनोवैज्ञानिक बढ़त दिलाने वाली जीत दिला दी ।
Round 1 on 2022/07/29 at 1500 |
Bo. |
80 |
Tajikistan (TJK ) |
Rtg |
- |
1 |
India (IND ) |
Rtg |
0 : 4 |
1.1 |
WFM |
|
1832 |
- |
GM |
|
2586 |
0 - 1 |
1.2 |
|
|
1799 |
- |
IM |
|
2442 |
0 - 1 |
1.3 |
|
|
1624 |
- |
IM |
|
2399 |
0 - 1 |
1.4 |
|
|
1846 |
- |
IM |
|
2373 |
0 - 1 |
भारत की महिला बी टीम नें वेल्स को तो महिला सी टीम नें हाँग काँग को 4-0 से मात देकर अच्छी शुरुआत कर ली है ।

भारत की पुरुष टीम नें शानदार खेल दिखाया ,मुख्य टीम आज शीर्ष खिलाड़ी पेंटाला हरीकृष्णा के बिना उतरी और उसनें जिम्बावे को क्लीन स्वीप करते हुए हराया टीम के लिए विदित गुजराती ,अर्जुन एरिगासी , सुनील नारायनन और अनुभवी कृष्णन शशिकिरण नें जीत दर्ज की , युवा सनसनी टीम बी नें यूएई को 4-0 से हराया जिसमें निहाल सरीन ,अधिबन भास्करन ,डी गुकेश और रौनक साधवानी नें जीत दर्ज की ,भारत की सी टीम नें सूडान को 4-0 से हराया और इस तरह पहले दिन भारत नें कुल 24 अंक बनाए ।
Round 1 on 2022/07/29 at 1500 |
Bo. |
2 |
India (IND ) |
Rtg |
- |
94 |
Zimbabwe (ZIM ) |
Rtg |
4 : 0 |
1.1 |
GM |
|
2714 |
- |
IM |
|
2346 |
1 - 0 |
1.2 |
GM |
|
2689 |
- |
|
|
2170 |
1 - 0 |
1.3 |
GM |
|
2659 |
- |
|
|
Mushore, Emarald Takudzwa |
|
2153 |
1 - 0 |
1.4 |
GM |
|
2638 |
- |
|
|
2162 |
1 - 0 |
इससे पहले आज भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नें पहली चाल चलकर खेल की औपचारिक शुरुआत की !