Sports

प्राग, चेक गणराज्य (निकलेश जैन) प्राग शतरंज फ़ेस्टिवल में मास्टर्स वर्ग में विश्व चैंपियन डी गुकेश को अभी भी अपनी पहली जीत नसीब नहीं हुई है और उन्होंने पिछले राउंड में मिली हार के बाद इस राउंड में मेजबान देश के नंबर एक खिलाड़ी डेविड नवारा से ड्रा खेला है . चार बाज़ियों में गुकेश तीसरी बार सफेद मोहरो से खेल रहे थे और परिणाम बेनतीजा रहा . एक समय गुकेश रूई लोपेज ओपनिंग में डेविड के उपर वजीर के हिस्से से दबाव बना लिया था और केंद्र पर उनके तीज प्यादे नें उन्हें अच्छी स्थिति में ला दिया था पर डेविड बढ़िया खेले और खेल में गुकेश को और बेहतर नहीं होने देते हुए अच्छा बचाव किया और 72 चालों तक प्रयास करने के बाद गुकेश को आधा अंक बाँटने पर मजबूर होना पड़ा , मास्टर्स वर्ग में भारत के अरविंद चितम्बरम को जर्मनी के विंसेंट केमर के सामने अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा। अन्य बाज़ियों में नीदरलैंड के जॉर्डन फारेस्ट नें नोदीरबेक याकुब्बोएव को मात देते हुए 3 अंक बनाते हुए एकल बढ़त क़ायम कर ली है , स्पेन के डेविड अँटोन से ड्रा खेलते हुए उज़्बेक्सितान के अब्दुसत्तारोव नोदीरबेक दूसरे स्थान पर बने हुए है . चैलेंजर वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख नें चेक गणराज्य के फिनेक वैक्लेव से और सूर्या शेखर गांगुली नें स्टेपन हर्बेक से ड्रा खेला .