Sports

नई दिल्ली : भारत के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और उनकी बॉलीवुड स्टार पत्नी सागरिका घाटगे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। दंपति अभी वर्तमान में यूएई में चल रहे आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के साथ क्रिकेट संचालन निदेशक के रूप में जुड़े हुए हैं। आईपीएल प्रबंधन ने खिलाडिय़ों और सहयोगी स्टाफ को अपना परिवार लाने की अनुमति दी है बशर्ते उन्हें जैव-सुरक्षित वातावरण में रहना होगा। बीते दिनों जब दिल्ली और मुंबई के बीच मैच लगा था तब क्रिकेटरों की पत्नियों को भी देखा गया था। 

Zaheer Khan, Father, Sagarika Ghatge, Cricket news in hindi, sports news, IPL 2020, Sagarika Ghatge Pregnent

बहरहाल, जहीर खान ने उक्त खबरों की पुष्टि अपने दोस्तों के साथ की है। जहीर और सागरिका ने नवंबर 2017 में कोर्ट में शादी की थी। 27 नवंबर को ताज महल पैलेस और टॉवर में एक भव्य रिसेप्शन भी रखा गया था जिसमें बड़ी संख्या में क्रिकेट और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े स्टार पहुंचे थे।

‘चक दे गर्ल’ है सागरिका घाटगे

Zaheer Khan, Father, Sagarika Ghatge, Cricket news in hindi, sports news, IPL 2020, Sagarika Ghatge Pregnent
जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे बॉलीवुड इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें लोग चक दे गर्ल के नाम से भी जानते हैं। सागरिका ने शाहरुख खान स्टारर ‘चक दे इंडिया’ में एक भूमिका निभाई थी जिसके कारण वह खूब सराही गई थी। सागरिका ने हाल ही में करण सिंह ग्रोवर के साथ एक वेब सीरीज ‘बॉस’ भी की थी जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया गया था।

बीते दिनों मनाया था जहीर ने बर्थडे
जहीर खान का बीते दिनों ही जन्मदिन था। इसपर उनकी पत्नी सागरिका ने एक इंस्टा. पोस्ट डालकर उनका मुबारकबाद दी थी।