स्पोर्ट्स डेस्क : लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 5वां मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया लेते हुए टी नटराजन और लुंगी एनगिडी के 3-3 विकेटों और कुलदीप यादव के 2 विकटों की बदौलत लखनऊ को 18.4 ओवर में 141 रन पर ढेर कर दिया। मिशेल मार्श (35) और अब्दुल समद (36) को छोड़ कोई बल्लेबाज नहीं चला। ऋषभ पंत (7), एडन मार्कराम (11) और निकोलस पूरन (8) सस्ते में आउट हो गए जबकि आयुष बडोनी खाता भी नहीं खोल पाए। अब दिल्ली के साथ 142 रन का लक्ष्य है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह पहला मैच है, विकेट ताजा है; यह एक ठोस लाल मिट्टी का विकेट है और शायद शुरुआती 6 ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिलेगी। आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतती है, लेकिन हमने सोचा कि यह पहला मैच है, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विदेशी खिलाड़ी - तीन बल्लेबाज - मिलर, निसांका, स्टब्स और गेंदबाज एनगिडी।'
LSG कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, 'इस विकेट पर ज़्यादा कुछ नहीं बदलेगा, इसलिए टॉस से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह पूरी तरह से एक नई ऊर्जा, नया लोगो, रंग और सोच है। हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले साल चोटें एक चिंता का विषय थीं, लेकिन अब हम उस पर ज़्यादा ध्यान नहीं देंगे। गेंदबाज फिट हैं, और हर कोई मैदान पर उतरकर अपना असर दिखाने के लिए बेताब है। मार्करम, मार्श, पूरन और नॉर्खिया हमारे विदेशी खिलाड़ी हैं।'
प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जायंट्स : एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव
दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार