खेल डैस्क : भारतीय स्पिनर युजी चहल चर्चा में हैं। आई.पी.एल. मैगा ऑक्शन के दौरान भारत के वह प्रमुख स्पिनर होंगे जिन पर सभी की नजरें बनी रहेंगी। इसी बीच युजी चहल ने इंस्टाग्राम पर लखनऊ सुपरजॉयन्ट्स के साथ कप्तान केएल राहुल के साथ एक फोटो शेयर की है। साथ ही मजेदार कैप्शन भी है। क्या आपने देखा कि मैंने समुद्र देखा? युजी की इस पोस्ट को पल भर में ही लाखों लाइक मिल गए। इस बार भारतीय क्रिकेटर भी कमेंट्स करने से खुद को रोक नहीं पाए।
दरअसल, टीम इंडिया जब साऊथ अफ्रीका के दौरे पर थी तब टीम इंडिया के कुछ प्लेयर केपटाऊन में यॉट वीकेशन का मजा लेते दिखाई दिए थे। इन्हीं लम्हों की एक फोटो युजी चहल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। भारत के टेस्ट सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी पोस्ट पर एक टिप्पणी की। उन्होंने लिखा- केएल राहुल और युजी मैं आप दोनों को 2 अलग-अलग कैमरों के सामने पोज देते हुए देख रहा हूं।
केएल राहुल ने लिखा : क्या देख रहे हो युज?

बता दें कि केएल राहुल की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में खेली गई तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। चहल भी टीम का अहम हिस्सा थे। केएल राहुल अब आई.पी.एल. में लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ फ्रेंचाइजी में रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस भी होंगे।

वहीं, युजी चहल की अगर बात की जाए तो आईपीएल 2022 की नीलामी में उनपर बराबर नजरें रहेंगी। वह चेन्नई में जाने की इच्छा जता चुके हैं। बहुप्रतीक्षित नीलामी अगले महीने बैंगलोर में होनी है। उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रखा है। उनपर नजरें रहेंगी। 31 वर्षीय चहल ने आई.पी.ल. के 114 मैचों में 139 विकेट ली हैं।