Sports

जालन्धर : आईपीएल 12 की ऑक्शन में युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ की बोली लगाकर अपने नाम कर लिया। एक समय किंग्स इलेवन पंजाब से रिलिज होने पर युवराज के धोनी के कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स में जाने की अटकले थीं लेकिन ऑक्शन दौरान केवल मुंबई इंडियंस ने युवराज पर दांव लगाकर उन्हें अपने साथ ले लिया। बोली लगने पर खुश युवराज ने भी ट्विट कर मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी का शुक्रिया अदा किया है। युवराज ने लिखा- मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। सीजन शुरू करने के लिए तैयार है। आपसे जल्द मिलूंगा रोहित शर्मा

आईपीएल में 12 अर्धशतक लगा चुके हैं युवराज

Yuvraj singh sent message to Mumbai indians official, say- I'm happy
बल्लेबाजी : युवराज आईपीएल में अब तक 128 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लगभग 25 की औसत से 2652 रन बनाए हैं। 15 बार नाबाद लौटने वाले युवराज ने अपनी टीम के लिए 12 बार अर्धशतक भी लगाया है। 143 छक्के तो 210 चौके लगाने वाले युवराज का स्ट्राइक रेट 129.68 है। युवराज आईपीएल में अभी तक कोई शतक नहीं लगा पाए हैं।

गेंदबाजी : युवराज ऑलराऊंडर हैं। आईपीएल के दौरान उन्होंने 128 मैचों में 36 विकेट निकाले हैं। सबसे खास बात यह है कि वह दो बार चार विकेट का हॉल निकाल चुके हैं। 29 की औसत से रन देने वाले युवराज के लिए 2011 का सीजन बेहद शानदार रहा था। इस दौरान उन्होंने 9 विकेट भी निकाले थे। 

रोहित को बर्थडे विश पर युवराज ने कर दिया था ट्रोल 

Yuvraj singh sent message to Mumbai indians official, say- I'm happy
बीते दिनों युवराज सिंह का बर्थडे था। ऐसे में रोहित शर्मा ने युवराज को शुभकमानाएं देने के लिए एक ऐसी तस्वीर अपने ट्विटर पर अपलोड की थी जिसमें युवराज उनकी गर्दन पकड़े हुए हैं। रोहित ने अपनी तरफ से युवराज को जन्मदिन की बधाई दी थी लेकिन उक्त फोटो देखकर युवराज ने रोहित को ही ट्रोल कर दिया। उन्होंने लिखा अगली बार अगर 37 रन (एडिलेड टेस्ट) पर ही आऊट हो गए तो मैं तुम्हें ऐसे ही गर्दन से पकडूंगा।