Sports

स्पोर्ट्स डैस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने विंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच बड़ा कमाल कर दिया है। खेल के तीसरे दिन जायसवाल ने 150 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 360 गेंदों में यह आंकड़ा छूआ। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।


150 की पारी खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी -

जायसवाल का यह पहला टेस्ट है, जिसमें उन्होंने 150 रनों की पारी खेल डाली। इसी के साथ जायसवाल सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू पर 150 से अधिक स्कोर दर्ज करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 21 साल 196 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं दुनिया के 5वें युवा बल्लेबाज बने जिसने डेब्यू पर 150 रन बनाए। सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू पर 150 की पारी खेलने का रिकॉर्ड जावेद मियांदाद के नाम है।

PunjabKesari

टेस्ट डेब्यू पर 150 से अधिक स्कोर दर्ज करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ीृ

19 दिन 119 दिन - जावेद मियांदाद (पाकिस्तान) बनाम न्यूजीलैंड, लाहौर, 1976

19 वर्ष 149 दिन - आर्ची जैक्सन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, एडिलेड, 1929

19 वर्ष 354 दिन - डौग वाल्टर्स (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्बेन, 1965

20y 226d - जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 1930

21 वर्ष 196 दिन - यशस्वी जयसवाल (भारत) बनाम वेस्टइंडीज, रोसेउ, 2023