Sports

खेल डैस्क : डब्लयूडब्लयूई ने बहुतेरे रैसलर्स को बुलंदियों पर पहुंचाया। कई रैसलर ऐसे हैं जिनकी आज भी लाखों में फैन फोलोइंग कायम हैं। डब्लयूडब्लयूई का एक ऐसा ही रैसलर आजकल अपने एक अजीब बयान के कारण चर्चा में बना हुआ है। यह रैसलर 80 से 90 दशक के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। इसी दशक के अंत में द अंडरटेकर ने डब्लयूडब्लयूई में एंट्री मार ली थी। यह रैसलर है वर्जिल। वर्जिल जिनका असली नाम माइकल जोंस हैं, का दावा है कि मशहूर होने से अब तक वह 10 लाख महिलाओं के साथ हमबिस्तर हो चुके हैं।

WWE Wrestler, Vargil, wwe news in hindi, sports news, डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान, वर्गिल, डब्ल्यूडब्ल्यूई समाचार हिंदी में, खेल समाचार

द ब्रेडस्टिक डायरीज पॉडकास्ट में हाजिरी लगा रहे वर्जिल से होस्ट विनी वेगास ने दर्शकों द्वारा भेजा गया सवाल पूछा था कि जिसपर आश्चर्यजनक प्रतिक्रिया मिली। पूर्व पेशेवर पहलवान से पूछा गया- आपका नंबर क्या है वर्जिल, कितनी लड़कियां हैं (जिनसे आप हमबिस्तर हुए)?

WWE Wrestler, Vargil, wwe news in hindi, sports news, डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान, वर्गिल, डब्ल्यूडब्ल्यूई समाचार हिंदी में, खेल समाचार

इस पर वर्जिल ने अविश्वसनीय रूप से उत्तर दिया- मुझे नहीं पता, शायद दुनिया भर में मुझे पसंद किया जाता है ? शायद एक लाख। होस्ट विन्नी ने तुरंत वर्जिल के दावे पर सवाल उठाया। वर्जिल-एक लाख तो आगे से प्रतिक्रिया आई कि हां। होस्ट ने कहा कि क्या आपको पता भी है कि दुनिया में कितने लोग हैं। आप अभी दावा कर रहे हैं, आप मुझे बता रहे हैं कि आपके साथ यौन संबंध रखने वाली महिलाओं की अनुमानित संख्या एक मिलियन है? इस पर वर्जिल ने जोर देकर कहा कि उसने ऐसा किया होगा।