Sports

खेल डैस्क :  हेले मैथ्यूज के ऑलराऊंडर प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस ने मुंबई ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात जायंट्स को 9 रन से हरा दिया। मुंबई ने इस जीत के साथ ही मुंबई ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह मंगलवार को आरसीबी के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलेगी। मुंबई अपनी बेहतरीन नेट रन रेट की बदौलत फाइनल में पहुंची है। मैच की बात करें तो मुंबई ने नेट साइवर ब्रंट के 38 तो कप्तान हरमनप्रीत कौर के 54 रनों की बदौलत 179 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने एक समय 92 रन पर 6 विकेट गंवा लिए थे लेकिन इसके बाद फुलमाती ने 25 गेंदों पर 61 रन जड़ दिए। उनके आऊट होते ही गुजरात की टीम 9 रन से मुकाबला हार गई। 

 

 

मुंबई इंडियंस महिला : 179-5 (20 ओवर)

मुंबई के लिए ओपनिंग हेले मैथ्यूज और अमेलिया केर ने की।लेकिन तीसरे ही ओवर में अमेलिया 5 रन बनाकर आऊट हो गई। तभी हेले ने नेट साइवर ब्रंट के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। हेले ने सातवें ओवर में आऊट होने से पहले 22 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। नेट साइवर ने 31 गेंदों पर 38 रन बनाए। इसके बाद हरमनप्रीत ने एक छोर संभाल लिया। अमनजोत कौन जब 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर आऊट हो गई तो हरमनप्रीत ने 33 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 54 रन का योगदान दिया। अंत में संजना ने 11 तो यस्तिका ने 13 रन बनाकर मुंबई को पहली पारी में 179 रन तक पहुंचा दिया। 

 

 

यह भी पढ़ें:-  ICC ने घोषित की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की बेस्ट प्लेइंग 11, भारत के ये 6 प्लेयर

 

 

यह भी पढ़ें:-  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ने बना दी 3 भारतीय क्रिकेटरों की जोड़ियां

 

 

यह भी पढ़ें:-  IML 2025 : श्रीलंकाई चीते का कमाल, 13 ओवर में जड़ा शतक, टीम भी जीती

 


गुजरात जायंट्स महिला : 170-9 (20 ओवर)
बेथ मूनी और काशवी गौतम टीम को अच्छी शुरूआत नहीं दे पाई। मूनी महज 7 तो काशवी 10 ही रन बना पाई। इस दौरान हरलीन देओल ने आते ही कुछ चौके लगाए लेकिन कप्तान एशले गार्डनर का 0 पर विकेट गिर जाने के बाद वह भी धीमी हो गई। आखिर 9वें ओवर में अमेलिया केर ने उन्हें पगबाधा आऊट किया। हरलीन ने 17 गेंदों पर 24 रन बनाए। इसके बाद लीचफील्ड ने 22 तो डॉटिन ने 10 रन बनाकर स्कोर आगे बढ़ाया। अंत में फुलमाली ने एक छोर संभाल लिया और ताबड़तोड़ शॉट लगाए। वह मुंबई के गेंदबाजों पर हावी होती नजर आई। लेकिन 17वें ओवर में उनकी विकेट गिर गई। फुलमाती ने 25 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। अंत में सिरमन ने कुछ शॉट लगाए लेकिन टीम 170 रन ही बना पाई। 


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात जायंट्स महिला :
बेथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, एशले गार्डनर (कप्तान), दयालन हेमलता, डींड्रा डोटिन, काशवी गौतम, फोएबे लिचफील्ड, भारती फुलमाली, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा
मुंबई इंडियंस महिला : हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, जी कमलिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया