Sports

खेल डैस्क : नवीं मुंबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स वुमंस ने मुंबई इंडियंस वुमंस की टीम को आसानी से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए मात्र 109 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की ओर से कप्तन मेग लेनिंग ने 32, शैफाली ने 33 तो एलिसा कैपसी ने 38 रनों की पारियां खेलकर नौ विकेट से अपनी टीम को जीत दिला दी। मंगलवार को यूपी वारियर्स के क्वालिफाइंग का रास्ता खुल सकता है अगर वह दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है।

 

बहरहाल, मैंच में पहले खेलने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत बेहद खराब रही थी। ओपनर यस्तिका भाटिया 1 तो हेले मैथ्यूज 5 रन बनाकर चलती बनीं। मुंबई की सबसे मजबूत बैटर नेट साइवर ब्रंट गोल्डन डक हो गई। 10 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर स्कोर अगे बढ़ाया। अमेलिया केर के 8 रन बनाकर आऊट होने के बाद हरमनप्रीत भी 23 रन पर शिखा पांडे का शिकार हो गई। इस दौरान पूजा वस्त्रकार ने 19 गेंदों में 26 रन बनाए। आखिर में इसी वोंग और अमनजोत कौर ने कुछेक हिट लगाकर स्कोर 109 तक पहुंचाया।

 

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ओपनिंग क्रम पर ही कप्तान मेग लेनिंग ने शैफाली वर्मा के साथ मिलकर अपनी टीम को तूफानी शुरूआत दी। लेनिंग ने जहां 22 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए तो वहीं, शैफाली ने 15 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। एलिसा कैपसी ने 17 गेंदों में एक चौके और पांच छक्कों की मदद से 38 रन बनाए और नौ ओवर में ही दिल्ली को जीत दिला दी। 


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस महिला : हेले मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक
दिल्ली कैपिटल्स महिला : मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैपसी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मरिजैन कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, पूनम यादव