Sports

बुडापेस्ट: राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान सुमित सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 125 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में कांस्य पदक से चूक गए।  सुमित को 125 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक के मुकाबले में अमेरिका के निकोलस एडवर्ड से से 2-7 से हार का सामना करना पड़ा।  विश्व चैंपियनशिप में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बजरंग पुनिया ने 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच कर इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत का आठवां पदक सुनिश्चित कर दिया है। बजरंग का फाइनल में जापान के ताकुतो ओतोगुरो से मुकाबला होना है। 
Sports, wrestling, world wrestling champion, sumit malik
बजरंग यदि जीत हासिल करते हैं तो विश्व चैंपियनशिप में यह भारत का दूसरा स्वर्ण होगा। भारत के लिए विश्व चैंपियनशिप में एकमात्र स्वर्ण पदक दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने 2010 में मास्को में जीता था। बजरंग का विश्व चैंपियनशिप में दूसरा पदक तय हो चुका है। बजरंग ने 2013 में बुडापेस्ट में ही कांस्य पदक जीता था।