Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 के तहत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। अपनी कातिलाना गेंदबाजी के लिए जाने जाते स्टार्क ने अफगानिस्तान के कप्तान शाहिदी को बोल्ड करते ही क्रिकेट विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट बोल्ड से हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम के नाम पर था। देखें आंकड़े- 

 

विश्व कप में सबसे ज्यादा बोल्ड
26 - मिशेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया
25 - वसीम अकरम, पाकिस्तान
18 - लसिथ मलिंगा, श्रीलंका
17 - मुथैया मुरलीधरन, श्रीलंका
15 - ग्लेन मैकग्राथ, ऑस्ट्रेलिया

 

 

World Cup 2023, Cricket world cup 2023, Mitchell Starc, Wasim Akram, Cricket news, AUS vs AFG, विश्व कप 2023, क्रिकेट विश्व कप 2023, मिशेल स्टार्क, वसीम अकरम, क्रिकेट समाचार

 


विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट
71 - ग्लेन मैकग्राथ, ऑस्ट्रेलिया
68 - मुथैया मुरलीधरन, श्रीलंका
59 - मिशेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया
56 - लसिथ मलिंगा, श्रीलंका
55 - वसीम अकरम, पाकिस्तान


स्टार्क के नाम अब 119 वनडे में 230 विकेट हो गए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 28 रन देकर 6 विकेट हैं जोकि साल 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे में ज्यादा विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज बन गए हैं। ग्लेन मैकग्रा और ब्रैट ली दोनों ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट (380-380) लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके बाद शेन वार्न 291 और मिशेल जॉनसन 239 का नाम आता है।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
ऑस्ट्रेलिया :
ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।