Sports

मुंबई : वुमन प्रीमियर लीग (डब्ल्यू.पी.एल.) की 9 दिसंबर को यहां होने वाली नीलामी में कुल 165 खिलाड़ी शामिल होंगे। डब्ल्यू.पी.एल. का दूसरा संस्करण अगले साल फरवरी मार्च में आयोजित किया जाएगा। सभी 5 टीमों में अधिकतम 30 स्थान खाली हैं जिनमें से 9 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। सभी 5 टीमों दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कुल 60 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिनमें 21 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

 

नीलामी के लिए सूचीबद्ध प्रमुख कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में वेदा कृष्णमूर्ति एस मेघना, मेघना सिंह और देविका वैद्य शामिल हैं. एसोसिएट देशों की 15 खिलाड़ी का नाम ऑक्शन पूल में है। इसमें यू.एस.ए. की तारा नॉरिस का नाम भी शामिल है। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने भी अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा है।

 

बी.सी.सी.आई. ने कहा-
165 खिलाड़ियों में 104 खिलाड़ी भारत की और 61 खिलाड़ी विदेशों की हैं। विदेशी खिलाड़ियों में 15 खिलाड़ी एसोसिएट देशों की हैं। कुल 56 खिलाड़ी ऐसी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है जबकि 109 खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है।

 

Women Premier League, WPL Auction 2024, chamari atapattu, deadra dotin, महिला प्रीमियर लीग, डब्ल्यूपीएल नीलामी 2024, चमारी अटापट्टू, डेड्रा डॉटिन

 


50 लाख बेस प्राइस
डिएंड्रा डॉटिन, विंडीज ऑलराउंडर 
किम गार्थ, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज 
 

40 लाख बेस प्राइस
एनाबेल सदरलैंड, ऑलराउंडर 
जॉर्जिया वेयरहैम, ऑलराउंडर
एमी जोन्स, विकेटकीपर 
शबनीम इस्माइल, तेज गेंदबाज



किसके पास कितने खिलाड़ी

फ्रेंचाइजी  टीम  विदेशी पैसा खर्च   पैसा शेष स्लॉट
दिल्ली 15 5 11.25 करोड़  2.25 करोड़  3
गुजरात 8 3 7.55 करोड़  5.95 करोड़ 10
मुंबई

13

11.4 करोड़  2.1 करोड़  5
बैंगलोर 11 3 10.15 करोड़  3.35 करोड़   7
यूपी    13 5 9.5 करोड़     4 करोड़ 5