Sports

कोपेनहेगन : डेनमार्क में एक नीलामी में आधुनिक ओलंपिक खेलों के पहले मेडल को लगभग एक करोड़ आठ लाख रुपये यूरो में बेचा गया है। ‘ब्रून रासमुसेन आट्र्स ऑक्शनियर्स'द्वारा आयोजित नीलामी में इस पदक को बिक्री के लिए रखा गया था, जो 1896 में एथेंस में आयोजित दुनिया के पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों में प्रदान किया गया था। उन खेलों में, पहले स्थान पर आने वाले विजेताओं को रजत पदक (सिल्वर मेडल) दिए गए थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वालों को कांस्य पदक (ब्रोंज मेडल) प्रदान किए गए थे। 

स्वर्ण पदक बाद के ओलंपिक खेलों में दिया जाने लगा था। प्रसिद्ध फ्रांसीसी कलाकार जूल्स-क्लेमेंट चैपलैन द्वारा उकेरा गया यह पदक शास्त्रीय प्रतीकों से समृद्ध है। पदक के सामने के हिस्से पर फूल-पत्तों के मुकुट से सुसज्जित यूनानी देवता ज़्यूस का चित्र है, जिन्होंने अपने हाथ में एक ग्लोब पकड़ा हुआ है, जिसके ऊपर विजय की देवी नाइकी जैतून की टहनी लिये खड़ी हैं। पहले आधुनिक ओलंपिक में 14 देशों के 241 एथलीटों ने हिस्सा लिया था, जिन्होंने नौ खेलों और 43 स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा की थी। 
 

NO Such Result Found