Sports

नई दिल्ली : हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में तीन से छह अक्टूबर तक खेला जाएगा और टूर्नामेंट में भारतीयों के प्रदर्शन पर सभी निगाहें रहेंगी। टूर्नामेंट में 5 लाख डॉलर की कुल पुरस्कार राशि दी जाएगी जिसमें विजेता को 75 हजार डॉलर, दूसरे स्थान को 45 हजार डॉलर और तीसरे स्थान को 30 हजार डॉलर दिए जाएंगे।

Women's Indian Open: eyes will be on Aditi Ashok, Vani Kapoor

शीर्ष 3 गोल्फरों को क्रमश: 300, 180 और 120 ऑडर्र ऑफ मेरिट अंक मिलेंगे। इंडियन ओपन में 60वें और आखिरी स्थान पर रहने वाली गोल्फर को भी 1500 डॉलर और छह मेरिट अंक मिलेंगे। इस बार रिकॉर्ड 25 भारतीय पेशेवर और एमेच्योर गोल्फर अपनी चुनौती पेश करेंगी। यह टूर्नामेंट 2009 से ही यूरोपीय टूर कैलंडर का हिस्सा है। इनमें अदिति अशोक के बाद महिला यूरोपीय टूर में जीत दर्ज करने वाली दीक्षा डागर भी शिरकत करेंगी। दीक्षा डागर ने मार्च में दक्षिण अफ्रीकी महिला ओपन का खिताब था।

Women's Indian Open: eyes will be on Aditi Ashok, Vani Kapoor

2017 में खिताब जीतने के करीब पहुंची और तब संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रही वाणी कपूर की निगाहें इस बार खिताब जीतने की हसरत पूरी करने पर रहेंगी। अदिति ने 2016 में यह खिताब जीता था और अब तक यह टूर्नामेंट जीतने वाली वह एकमात्र भारतीय हैं। 2018 में दमदार प्रदर्शन करने वाली गौरिका बिशनोई, त्वेसा मलिक और रिद्धिमा दिलावरी भी इसमें शिरकत करेंगी।

Image result for Gaurika Bishnoi,

गत चैंपियन इंग्लैंड की बेकी मोर्गन अपना खिताब बचाने उतरेंगी जबकि 2017 की विजेता फ्रांस की केमिले केवेलियर टूर्नामेंट में मोर्गन के सामने चुनौती पेश करेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 2007 में हुई थी और यह महिला यूरोपिन टूर का हिस्सा 2009 में बना था। महिला इंडियन ओपन लगातार दूसरे वर्ष चार दिन में 72 होल पर खेला जाएगा।