Sports

खेल डैस्क : नामी 4 ग्रैंड स्लैम में से एक विंबलडन में इस बार भारतीय शैफ तड़का लगाने की तैयारी में हैं। विबंलडन के मीन्यू में क्रीम के साथ स्ट्रॉबेरी हमेशा से हिट रही है लेकिन भारतीय शैफ ने इसे करी के साथ मिक्स कर देने की तैयारी की है। शैफ को उम्मीद है कि इसे पसंद किया जाएगा क्योंकि इसमें फैंस की फेवरेट स्ट्रॉबेरी तो मिलेगी ही साथ ही देसी तड़के का टच भी होगा। शैफ योगेश दत्ता ने कहा कि जिन ग्राहकों ने उनके फ्रूटी इंडियन डिश को चखा है, उन्हें लगता है कि यह बढिय़ा है। विंबलडन के दौरान टैनिस प्रशंसक अक्सर कीज के साथ स्ट्रॉबेरी लेते हैं लेकिन गर्म करी के साथ इसे लेना अजीब नहीं होगा क्योंकि फल अक्सर मसालेदार खाने का आधार होते हैं।

Wimbledon Special, Wimbledon 2022, Indian chef, strawberries, Desi Tadka, Strawberries Curry, Tennis news in hindi, विंबलडन स्पेशल, विंबलडन 2022, भारतीय शेफ, स्ट्रॉबेरी, देसी तड़का, स्ट्रॉबेरी करी, टेनिस समाचार हिंदी में
फूड राइडर सेजल सुखाडवाला ने कहा- ऐसा नहीं है कि स्ट्रॉबेरी करी असामान्य है। ब्रिटिश घराने में फलों की करी की एक लंबी परंपरा है। विभिन्न भारतीय क्षेत्रों में आपको अनानास, आम, अमरूद, तरबूज, कटहल, अंगूर, सेब और यहां तक कि संतरे के छिलके के साथ भी यह करी मिल जाएगी। केले की करी भी अधिक पके फलों का उपयोग करने का एक बहाना है।
योगेश ने बताया कि डिश में स्ट्रॉबेरी को आधा कर दिया जाता है। इसे करी में क्रीम डालने के बाद मिलाया जाता है। मैंने इसे पश्चिम लंदन के चैल्सी में द पेंटेड हेरॉन रेस्तरां के मीनू में रखा। भारत, दुबई और लंदन में 35 से अधिक सालों के तुजुर्बें के साथ बोल सकता हूं कि यह भोजन के बाद सर्वश्रेष्ठ डिश है। अब उम्मीद है कि विंबलडन में इसे लॉन्च करूं। यह हिट होगा।

Wimbledon Special, Wimbledon 2022, Indian chef, strawberries, Desi Tadka, Strawberries Curry, Tennis news in hindi, विंबलडन स्पेशल, विंबलडन 2022, भारतीय शेफ, स्ट्रॉबेरी, देसी तड़का, स्ट्रॉबेरी करी, टेनिस समाचार हिंदी में

38.4 टन स्ट्रॉबेरी की जरूरत पड़ती है हर बार टूर्नामैंट में
445 किलो रसबेरी की खपत हुई थी पिछले टूर्नामैंट में
86 हजार आईसक्रीम कप की भी हो जाती है खपत
76 हजार सैंडविच और 30 हजार पिज्जा खाते हैं फैंस

Wimbledon Special, Wimbledon 2022, Indian chef, strawberries, Desi Tadka, Strawberries Curry, Tennis news in hindi, विंबलडन स्पेशल, विंबलडन 2022, भारतीय शेफ, स्ट्रॉबेरी, देसी तड़का, स्ट्रॉबेरी करी, टेनिस समाचार हिंदी में

विंबलडन मीनू में अब तक यह
विंबलडन के ऑफिशियल मीनू में अभी तक 12 डिश मिलती हैं इनमें क्रीम के साथ स्ट्रॉबेरी सबसे लोकप्रिय है। स्ट्रॉबेरी के अलावा स्मोक्ड सालमन, जेरी रॉयल्स, हैरिटेज टमाटर, फ्री रेंज चिकन, सूअर का मांस, सालमन, आर्टिसन ब्रैड्स, हर्डविक लैम्ब, बुर्राटा, गाढ़ी मलाई, ब्राउनीज शामिल हैं। खास बात यह है कि यह इंगलैंड के विभिन्न रैस्टोरेंट की ओर से स्पैशल सर्व किए जाते हैैं।

सबसे पॉपुलर है स्ट्रॉबेरी, इन्होंने शुरू किया सर्व करना

Wimbledon Special, Wimbledon 2022, Indian chef, strawberries, Desi Tadka, Strawberries Curry, Tennis news in hindi, विंबलडन स्पेशल, विंबलडन 2022, भारतीय शेफ, स्ट्रॉबेरी, देसी तड़का, स्ट्रॉबेरी करी, टेनिस समाचार हिंदी में
मैरियन रेगन का पारिवारिक व्यवसाय 1893 में शुरू हुआ जब बर्नार्ड चैम्पियन एक प्रमुख फल उत्पादक बनने की महत्वाकांक्षा के साथ मेरेवर्थ में विंबलडन से 31 मील की दूरी पर पहुंचे। उन्होंने उस वर्ष अपनी पहली फसल लगाई जोकि समय के साथ हिट होती गई। अब मैरियन के मार्गदर्शन में लगभग 500 हेक्टेयर में बने ह्यूग लोव फार्म में खेती होती है। यह यू.के. में सबसे बड़ा सॉफ्ट फ्रूट व्यवसाय बन गया है। 
मैरियन 25 से अधिक वर्षों से विंबलडन को स्ट्रॉबेरी भेज रही हैं। टूर्नामैंट के दौरान रोज 40 लोग एक लाख से ज्यादा स्ट्रॉबेरी की डिलिवरी लेने के लिए सुबह 4 बजे फॉर्म हाऊस पहुंचते हैं। यहां हाथों से तोड़ी गई स्ट्रॉबेरी को डिब्बों में पैक कर विंबलडन स्थान पर लाया जाता है। टैनिस प्रेमी 2 सप्ताह के दौरान इसका सबसे ज्यादा आनंद लेते हैं।

बॉल ब्वॉय-गर्ल के लिए विशेष जर्सी

Wimbledon Special, Wimbledon 2022, Indian chef, strawberries, Desi Tadka, Strawberries Curry, Tennis news in hindi, विंबलडन स्पेशल, विंबलडन 2022, भारतीय शेफ, स्ट्रॉबेरी, देसी तड़का, स्ट्रॉबेरी करी, टेनिस समाचार हिंदी में
बॉल ब्वॉय-गर्ल के लिए इस साल वर्दी को स्थिरता के साथ डिजाइन किया गया ताकि सांस लेने में दिक्कत न आए। कूमैक्स फाइबर से बनी यह जर्सी गर्म तापमान में शरीर का तापमान एक समान रखने में मदद करती है। इसे रिसाइकिल मैटीरियल से बनाया गया है जिसमें धारीदार शर्ट, सफेद पतलून और मोती लगी स्कर्ट शामिल हैं।

55 हजार बॉल की होगी खपत

Wimbledon Special, Wimbledon 2022, Indian chef, strawberries, Desi Tadka, Strawberries Curry, Tennis news in hindi, विंबलडन स्पेशल, विंबलडन 2022, भारतीय शेफ, स्ट्रॉबेरी, देसी तड़का, स्ट्रॉबेरी करी, टेनिस समाचार हिंदी में
55 हजार के करीब हर बार विंबलडन में बॉल की खपत होती है। करीब 15 दिनों में 254 मुकाबले खेले जाते हैं। अकेले सेंट्रल कोर्ट में ही 48 कैन प्रति दिन इस्तेमाल होते हैं। प्रत्येक कैन में तीन बॉल होती हैं।