Sports

नई दिल्ली :  भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही टीम इंडिया से दूर हैं। पहले वैस्टइंडीज दौरा उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज धोनी ने टीम इंडिया से दूरी बनाई रखी। इस बीच खबर आई थी कि धोनी इसलिए आगे नहीं आ रहे क्योंकि वह चाहते हैं कि बीसीसीआई (BCCI) ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अगले साल होने वाले टी-20 वल्र्ड कप (T20 World Cup) के लिए पर्याप्त मौका दे। लेकिन अब खबर बाहर आ रही है कि धोनी चोट की वजह से वापसी नहीं कर पा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी क्यों है टीम इंडिया से बाहर 

Sports, dhoni photos, ms dhoni images, धोनी फोटो
एक अखबार में छपी रिपोट के अनुसार, धोनी विश्व कप के दौरान ही कलाई और पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। टूर्नामैंट के दौरान उनकी चोट और बढ़ गई। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि धोनी को इस चोट से पूरी तरह उभरने के लिए नवंबर तक का समय लग जाएगा। इसी साल आईपीएल (IPL) के दौरान भी धोनी जब मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच खेल रहे थे, तभी वह पीठ दर्द से परेशान दिखे थे। धोनी इसी पीठ दर्द की वजह से कुछ मैच में खेले नहीं थे।

महेंद्र सिंह धोनी की कब होगी टीम में वापसी 

Sports, dhoni photos, ms dhoni images, धोनी फोटो

बता दें कि क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही धोनी पर संन्यास लेने का दबाव बढ़ गया था। धोनी इससे पहले ही फौज में ड्यूटी के लिए दो महीने की छुट्टी पर चले गए थे। इसी दौरान टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा भी निकल गया। अब जब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेल रही है तो धोनी के चोटिल होने की खबर बाहर आ रही है। संभावना है कि धोनी नवंबर में वापसी कर सकते हैं जब भारतीय टीम बांगलादेश दौरे पर जाएगी।