Sports

कोलंबो : श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ग्रेड 3 हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के बाद भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket world cup 2023) से बाहर हो सकते हैं। हसरंगा की चोट गंभीर है। उन्हें सर्जरी की भी आवश्यकता हो सकती है। इस बीच तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा और स्पिनर महेश थीक्षाना अभी भी चोटों से उबर रहे हैं। लेकिन उनके बारे में संभावना है कि वह जल्द फिट हो जाएंगे और विश्व कप के लिए उपलब्ध रहेंगे।

 


श्रीलंका क्रिकेट मेडिकल कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन डी सिल्वा ने कहा कि "चिकित्सकीय रूप से यह असंभव लगता है कि वानिंदु मार्की टूर्नामेंट शुरू होने से पहले फिट हो पाएंगे। हालांकि उम्मीद है कि उन्हें चयनकर्ताओं द्वारा चुना जा सकता है। वह राउंड-रॉबिन चरण के अंत में उपलब्ध होंगे। लेकिन चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ऐसा कदम एक बड़ा जोखिम होगा। हसरंगा एशिया कप से भी चूक गए थे जहां फाइनल में श्रीलंका की शर्मनाक हार हुई थी।

Sri Lanka Cricket, Wanindu Hasaranga, Cricket World Cup 2023, cricket news, Sports, श्रीलंका क्रिकेट, वानिंदु हसरंगा, क्रिकेट विश्व कप 2023, क्रिकेट समाचार, खेल


वहीं, श्रीलंका के गेंदबाज चमीरा नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं और पेक्टोरल चोट से उबर रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में अपनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद थीक्षाना फिलहाल रिहैब में हैं। दा सिल्वा के अनुसार दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा, जो चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए थे, अब फिट हैं। श्रीलंका अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा।