Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की मां सरोज कोहली का आज जन्मदिन है। विराट कोहली ने अपनी मां को बर्थडे विश किया है और सोशल मीडिया अकाउंट कू पर तस्वीर भी शेयर की है। कोहली ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मां और इसी के साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया। 

विराट कोहली की बात करें तो वे इस समय साउथ अफ्रीका में हैं, जहां भारतीय टीम फिलहाल टेस्ट सीरीज खेल रही है। हालांकि कोहली चोट के चलते दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं लेकिन अच्छी बात ये है कि विराट कोहली ने अभ्यास शुरू कर दिया है और वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे और कप्तानी करते नजर आएंगे। विराट कोहली का ये 99वां टेस्ट मैच होगा जो उनकी बेटी वामिका के बर्थडे पर शुरू होगा।