Sports

नई दिल्ली:  टीम इंडिया इन दिनों दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं। इस दौरान टीम के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ आए है और वहीं थोड़े ही दिनों पहले शादी के बंधन में बंधे कप्तान विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे है। विराट-अनुष्का साउथ अफ्रीका में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और अक्सर ही सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई है। एक वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है। इसमें विराट-अनुष्का जमकर डांस करते नजर आ रहे है। 



हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं है कि ये वीडियो कब और कहां की है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो इसी साल का है। बताया जाता है कि वीडियो न्यूयार्क की है। अनुष्का आईफा अवॉर्ड्स के लिए न्यूयार्क में थी और वेस्टइंडीज दौरे से पहले अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए विराट भी न्यूयार्क पहुंचे थे। बता दें कि दोनों ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में गुपचुप तरीके से शादी की और रुम में उन्होंने अपना हनीमून मनाया। इस दौरान उन्होंने इंडिया वापस आकर पहले दिल्ली और फिर मुंबई में रिसेप्शन दिया। जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत किया।