Photo : Fide
साइप्रस ( निकलेश जैन ) फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में भारत के आर प्रज्ञानन्दा के अभियान को तीसरे राउंड में जोरदार झटका लगा है जब उज़्बकेकिस्तान के विश्व कप विजेता जावोखीर सिंदारोव नें उन्हें एक बेहद कड़े मुक़ाबले में एक मोहरा क़ुर्बान करते हुए समय के दबाव में डालकर 40 चालों में पराजित कर दिया वहीं यूएसए के फैबियानो करूआना नें कैंडिडेट के इतिहास के सबसे कम चालों में से एक जीत दर्ज की उन्होंने मात्र 19 चालों में चीन के वे यी को पराजित कर दिया और अब सिंदारोव और कारुआना तीन राउंड के बाद दो जीत और एक ड्रा के साथ 2.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर आ गए है ।
अन्य बाज़ियों में यूएसए के हिकारू नकामुरा नें नीदरलैंड के अनीश गिरी से और रूस के आंद्रे एसिपेंको नें जर्मनी के मैथियास ब्लूबम से ड्रा खेला । भारत के प्रज्ञानन्दा आज की हार के बाद 1.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर सरक गए है ।
महिला वर्ग में भी समाचार लिखे जाने तक विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख रूस की गोर्याचकिना से हार की कगार पर चल रही है जबकि वैशाली नें यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक से ड्रा खेला वहीं कज़ाक्सितान की बिबीसारा आसुबयेवा नें चीन की जू जीनर को पराजित करते हुए रूस की लग्नों कैटरिना के साथ सयुंक्त बढ़त बना ली है , लग्नों नें आज चीन की तान झोंगायी को पराजित किया .