Sports

खेल डैस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शून्य पर आऊट हो गए। विराट बेंगलुरु के ओपनर अनुज रावत के आऊट होने के बाद क्रीज पर आए थे। लेकिन उनका पहला ही शॉट दीपक हुड्डा के हाथों में समा गया। विराट अपने आईपीएल करियर में 7 बार शून्य पर आऊट हुए हैं जबकि इस सीजन में पहली बार।

विराट कोहली के आईपीएल में गोल्डन डक
बनाम मुंबई, बेंगलुरु 2008 (आशीष नेहरा)
बनाम पंजाब, बेंगलुरु 2014 (संदीप शर्मा)
बनाम कोलकाता, कोलकाता 2017 (नाथन कूल्टर-नाइल)
बनाम लखनऊ, मुंबई डीवाईपी 2022 (दुष्मंथा चमीरा)

5 साल बाद शून्य पर आऊट हुए कोहली
विराट कोहली आखिरी बार 5 साल पहले ईडन गार्डन के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शून्य पर आऊट हुए थे। यह उनके आईपीएल करियर का 143वां मैच था। विराट 214 पारियों के अपने आईपीएल करियर में 7 बार शून्य पर आऊट हुए हैं इनमें चार बार वह गोल्डन डक का शिकार हुए। 

 

इस सीजन में विराट कोहली
41* पंजाब किंग्स 
12 कोलकाता नाइट राइडर्स
05 राजस्थान रॉयल्स
48 मुंबई इंडियंस
01 चेन्नई सुपर किंग्स
12 दिल्ली कैपिटल्स
00 लखनऊ सुपर जायंट्स
 

यह भी पढ़ें:-  दीपक चाहर, ईशान किशन समेत इन 5 भारतीय खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड हैं लाखों में एक, फोटोज

Sports