Sports

सिट्जस ,स्पेन से पंजाब केसरी के प्रतिनिधि निकलेश जैन

सनवे सिट्जस इंटरनेशनल टूर्नामेंट के दूसरे दिन कई उलटफेर सामने आए और सबसे बड़ा उलटफेर किया भारत की दो महिला खिलाड़ियों नें ।  विश्व टीम स्पर्धा मे भारत को रजत पदक दिलाने मे खास भूमिका निभाने वाली मेरी गोम्स नें प्रतियोगिता का अभी तक का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए 13वे वरीय फ्रांस के मैथ्यू कोरनेटो को सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए क्वीन पान ओपेनिंग मे 42 चालों में पराजित कर दिया । वही पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन भारत की सौम्या स्वामीनाथन नें भी बड़ा उलटफेर करते हुए 15वे वरीय ब्राज़ील के शीर्ष खिलाड़ी अलेक्ज़ेंडर फेयर को मात देते हुए लगातार अपना दूसरा अंक हासिल कर लिया । सौम्या नें सफ़ेद मोहरो से सिसिलियन डिफेंस मे 15 वे वरीय फेयर के खिलाफ खेलते हुए पहले शानदार बचाव किया और फिर सही समय पर आक्रमण करते हुए 43 चालों मे बाजी अपने नाम कर ली । टॉप बोर्ड पर एक बार फिर उक्रेन के अंटोन कोरोबोव नें पहले बोर्ड पर तो दूसरे बोर्ड पर बुल्गारिया के इवान चेपारिनोव नें क्रमशः जर्मनी के हैनेमन और भारत के सिद्धान्त महापात्रा को पराजित कर दूसरा  अंक बनाया जबकि तीसरे बोर्ड पर भारत के निहाल सरीन और आठवे बोर्ड पर अर्जुन एरिगासी को क्रमशः भारत के मोक्ष दोषी और बुल्गारिया की शालिमोवा नूरगयाल से आधा अंक बांटने पर विवश होना पड़ा । अन्य प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों मे मुरली कार्तिकेयन नें नीदरलैंड के एलिने रोबेर्स को ,एसपी सेथुरमन नें इन्डोनेशिया के एरवान मोहम्मद को ,अभिमन्यु पौराणिक नें उक्रेन के सेमेन ग्रेबेनीऊक को पराजित कर अपना दूसरा अंक बना लिया है ।

Rank after Round 2

Rk. SNo     Name sex FED Rtg RtgN Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 1   GM Korobov Anton   UKR 2699 0 Beskydská Šachová Škola 2,0 1,0 2,0 2,00
  2   GM Cheparinov Ivan   BUL 2664 0 Club de Ajedrez Magic 2,0 1,0 2,0 2,00
  7   GM Karthikeyan Murali   IND 2630 0   2,0 1,0 2,0 2,00
  10   GM Vocaturo Daniele   ITA 2621 0 C.E. Mollet 2,0 1,0 2,0 2,00
  16   GM Kadric Denis   BIH 2572 0   2,0 1,0 2,0 2,00
  19   IM Livaic Leon   CRO 2547 0   2,0 1,0 2,0 2,00
  21   GM Maze Sebastien   FRA 2541 0 Cercle d'Echecs de Bischwiller 2,0 1,0 2,0 2,00
  23   GM Suleymanli Aydin   AZE 2537 0   2,0 1,0 2,0 2,00
  25   GM Van Foreest Lucas   NED 2530 0   2,0 1,0 2,0 2,00
  29   IM Sankalp Gupta   IND 2504 0   2,0 1,0 2,0 2,00
  31   GM Priasmoro Novendra   INA 2502 0   2,0 1,0 2,0 2,00
  32   GM Harsha Bharathakoti   IND 2489 0 RACE chess club 2,0 1,0 2,0 2,00
  33   GM Vasquez Schroeder Rodrigo   CHI 2484 0   2,0 1,0 2,0 2,00
  41   GM Stefanova Antoaneta w BUL 2469 0 Club de Ajedrez Magic 2,0 1,0 2,0 2,00
  45   IM Quintiliano Pinto Renato R.   BRA 2466 0 Escola de Xadrez de Osasco 2,0 1,0 2,0 2,00
  46   GM Rios Cristhian Camilo   COL 2460 0   2,0 1,0 2,0 2,00
  47   IM Aditya Mittal   IND 2459 0 All India Chess Federation 2,0 1,0 2,0 2,00
  49   IM Ayats Llobera Gerard   ESP 2448 0 C.E. Barcelona 2,0 1,0 2,0 2,00
  52   FM Garcia Ramos Daniel   ESP 2428 0 Colon Sabadell Chessy 2,0 1,0 2,0 2,00
  53   IM Boyer Mahel   FRA 2427 0 L'Échiquier Nîmois 2,0 1,0 2,0 2,00
  57   IM Cuhendi Sean Winshand   INA 2419 0   2,0 1,0 2,0 2,00
  58   IM Pranav Anand   IND 2416 0 All India Chess Federation 2,0 1,0 2,0 2,00
  69   IM Daulyte-Cornette Deimante w FRA 2398 0   2,0 1,0 2,0 2,00
  77   CM Prraneeth Vuppala   IND 2377 0 RACE chess club 2,0 1,0 2,0 2,00
  88   WGM Gomes Mary Ann w IND 2354 0   2,0 1,0 2,0 2,00
  117   FM Dalaud Dorian   FRA 2275 0   2,0 1,0 2,0 2,00
  211   CM Aaditya Dhingra   IND 2038 0   2,0 1,0 2,0 2,00
  239     Devnani Kush   IND 1934 0 Sharjah 2,0 1,0 2,0 2,00