चेन्नई ( निकलेश जैन ) वेलामल एआईसीएफ़ महिला ग्रांड मास्टर राउंड रॉबिन टूर्नामेंट के चार राउंड के बाद भारत की तीन बार की राष्ट्रीय चैम्पियन महिला ग्रांड मास्टर मैरी एन गोम्स नें 3 जीत और एक ड्रॉ के साथ 3.5 अंक बनाते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली है । मैरी नें काले मोहरो से नें मंगोलिया की तीसरी वरीय उर्तशेख उरीइनतुया के खिलाफ खेलते हुए सिसिलियन ओपनिंग में 46 चालों में जीत दर्ज की । इस जीत के साथ मैरी अब तक टूर्नामेंट में 2531 रेटिंग के स्तर का प्रदर्शन करते हुए ख़िताबी दौड़ में सबसे आगे चल रही है ।

चौंथे राउंड में भारत की टॉप सीड वेलपुला सरायु को इटली की अनुभवी इंटरनेशनल मास्टर सेदिना एलेना नें ड्रॉ पर रोक लिया । सफ़ेद मोहरो से खेल रही वेलुपला को फ्रेंच ओपनिंग में मात्र 27 चालों में सेदिना नें अंक बांटने पर विवश कर दिया ।

वहीं लोकल बालिका खिलाड़ी रिंधिया वी नें लगातार तीन हार के बाद अपना खाता फ्रांस की नीनों मैसूरद्जे को पराजित करते हुए खोला । एक समय नीनों मैसूरद्जे काले मोहरो से सिसिलियन ओपेनिंग में एक अच्छी स्थिति में थी पर समय के दबाव में लगातार गलतियाँ से वह मैच हारकर अंक तालिका में अंतिम स्थान पर पहुँच गयी है ।

अन्य परिणामों में भारत की मौनिका अक्षया नें हमवतन मोनिषा जीके को ,

भारत की साक्षी चित्लांगे नें हमवतन महालक्ष्मी एम को पराजित किया

जबकि कोलंबिया की एंजेला फ़्रांकों और मंगोलिया की एंखतुल अलतान के बीच बाजी अनिर्णीत रही ।
राउंड 4 के बाद मैरी 3.5 अंको के साथ पहले , वेलपुला और साक्षी 3 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रही है , अन्य खिलाड़ियों में इटली की सेदिना 2.5 अंक , मंगोलिया एंखतुल, कोलंबिया की एंजेला , और भारत की महालक्ष्मी 2 अंक , भारत की मौनिका और मोनिशा , मंगोलिया की उर्तशेख 1.5 अंक , भारत की रिंधिया 1 अंक और फ्रांस की नीनों 0.5 अंक बनाकर खेल रही है ।
Round 4 on 2024/03/20 at 10:00am |
Bo. |
No. |
Rtg |
|
|
Name |
Result |
|
Name |
|
Rtg |
No. |
PGN |
1 |
12 |
2134 |
|
WIM |
Bommini, Mounika Akshaya |
1 - 0 |
WIM |
Monnisha, G K |
|
2202 |
8 |
PGN |
2 |
9 |
2195 |
|
WGM |
Enkhtuul, Altan-Ulzii |
½ - ½ |
WIM |
Franco Valencia, Angela |
|
2095 |
7 |
PGN |
3 |
10 |
2288 |
|
WGM |
Uuriintuya, Uurtsaikh |
0 - 1 |
WGM |
Gomes, Mary Ann |
|
2322 |
6 |
PGN |
4 |
11 |
1953 |
|
|
Rindhiya, V |
1 - 0 |
WGM |
Maisuradze, Nino |
|
2254 |
5 |
PGN |
5 |
1 |
2389 |
|
|
Velpula, Sarayu |
½ - ½ |
IM |
Sedina, Elena |
|
2161 |
4 |
PGN |
6 |
2 |
2242 |
|
WIM |
Mahalakshmi, M |
0 - 1 |
WIM |
Chitlange, Sakshi |
|
2175 |
3 |
PGN |