खेल डैस्क : अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की तबीयत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह भारत का गौरव और संपत्ति हैं। ऊर्वशी को मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया था। जहां पपराजी (फोटोग्राफर्स) ने पंत जोकि 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना में जख्मी हो गए थे, संबंधी एक सवाल किया। पपराजी ऊर्वशी को पंत द्वारा बीते दिनों सोशल मीडिया पर शेयर की गई अपनी फोटो पर सवाल कर रहे थे। इस पर ऊर्वशी ने पहले कहा- कौनसी फोटो? फिर उन्होंने कहा- वह हमारे देश की एक संपत्ति है, भारत का गौरव है। कैमरापर्सन ने जवाब दिया कि उनकी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। जिस पर, उर्वशी ने कहा- हमारी भी (मेरी भी)।
बता दें कि पंत के एक्सीडेंट की खबर बाहर आते ही ऊर्वशी ने एक नोट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था- प्रार्थना, ऊर्वशी रौतेला की ओर से प्यार। ऊर्वशी की पोस्ट के बाद फैंस दो मत दिख रहे थे। कुछेक ने ऊर्वशी के प्रयास को सराहा तो कुछेक ने उन्हें लाइमलाइट में बने रहने के लिए ऐसी हरकतेें करने से गुरेज करने को कहा। हालांकि इसके बावजूद ऊर्वशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल भवन की फोटो शेयर की थी। इसी अस्पताल में पंत को भर्ती कराया गया था।
बता दें कि ऋषभ पंत और ऊर्वशी रौतेला की जोड़ी हमेशा से विवादों में रही है। क्रिकेट गलियारों में चर्चा थी कि ऊर्वशी पंत को पसंद करती थी लेकिन भारतीय क्रिकेटर इसके लिए तैयार नहीं थे। फिर पिछले साल एक इंटरव्यू में ऊर्वशी ने आरपी नामक शख्स का जिक्र किया तो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ऊर्वशी और पंत का नाम ट्रेंड करने लगा। ऊर्वशी के बयान से परेशान पंत ने सोशल मीडिया पर ‘मेरा पीछा छोड़ो बहन’ नाम की पोस्ट भी डाल दी थी।