Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: प्रशंसकों की बात करें तो भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है और उनकी लोकप्रियता की गवाही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देता है। कोहली के इंस्टाग्राम पर कुल 224 मिलियन फोलोअर्स हैं और वह सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। इसके अलावा कोहली पूरी दुनिया में इंस्टाग्राम फोलोअर्स के मामले में टॉप-20 के बीच आते हैं। 

बात करें दूसरे सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर फोलो किए जाने वाले क्रिकेटर की तो भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोहली के बाद सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। धोनी के हाल ही में इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन फोलोअर्स पूरे हो गए हैं। 

PunjabKesari

भारत को टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद वह दुनिया सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं। धोनी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव होते हैं तो उनके फॉलोअर्स बहुत ज्यादा हो सकते हैं। धोनी ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट साल 2021 को जनवरी महीने में की थी। वह पोस्ट उनके फार्म हाउस में लीची की खेती के बारे में थी। इससे पहले उनकी पोस्ट 15 अगस्त 2020 को आई थी, जिसमें उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा की थी।

वहीं हम पूरे खेल जगत की बात करें तो पहले नंबर पर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टयानों रोनाल्डो का नाम पहले नंबर पर आता है, जिनके इंस्टाग्राम पर 503 मिलियन फोलोअर्स हैं। वहीं अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी इंस्टाग्राम फोलोअर्स के मामले में दूसरे स्थान पर हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 376 मिलियन फोलोअर्स हैं।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाले क्रिकेटर:-

विराट कोहली:  224 मिलियन
एमएस धोनी:  40 मिलियन
सचिन तेंदुलकर इंस्टाग्राम:  37.1 मिलियन
रोहित शर्मा इंस्टाग्राम:  25.8 मिलियन
हार्दिक पांड्या इंस्टाग्राम:  24.3 मिलियन