Sports

नई दिल्ली : आईपीएल 2020 को लेकर अभी से तैयारी शुरू हैं। आईपीएल 2020 ऑक्शन के दौरान बड़ी संख्या में प्लेयरों की अदला बदली हुई थी। इसी क्रम में कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हैं जिनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना साख  का सवाल है। इन क्रिकेटरों को ऑक्शन के दौरान उनकी फ्रेंचाइजी ने काफी भरोसे से खरीदा है। अगर यह प्रदर्शन न कर पाए तो इनकी फ्रेंचाइजी द्वारा इन्हें छोडऩा लगभग तय है। देखें लिस्ट-

केदार यादव

Image result for kedar yadav punjab kesari sports

भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम में जगह बनाने वाले केदार यादव पर भी नजरें बनी रहेंगी। केदार के लिए आईपीएल कभी इतना खास नहीं गया है। अपने नौ साल के आईपीए करियर के दौरान केदार केवल 1100 रन ही बना पाए हैं। ऊपर से उनकी बेस प्राइस हर आईपीएल के साथ कम हो रही है। अगर वह प्रदर्शन नहीं कर पाए तो उनके लिए इससे अगला आईपीएल खेलना मुश्किल होगा। 

आरोन फिंच

Image result for aaron finch punjab kesari sports

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान आरोन फिंच सीएसके को छोड़ चुके हैं। उन्हें आईपीएल 2020 ऑक्शन में आरसीबी ने अपनी टीम में लिया है। फिंच आईपीएल में आठ विभिन्न टीमों की ओर से खेल रहे हैं। वैसे भी बढ़ती उम्र के कारण उनका यह आखिरी आईपीएल लग रहा है। क्योंकि फिंच के पास आईपीएल में अब और कोई टीम नहीं है तो ऐसे में उनके लिए प्रदर्शन ही उन्हें आईपीएल में जिंदा रख सकता है।

डेविड मिलर

Image result for david miller punjab kesari sports

साऊथ अफ्रीका के दिग्गज डेविड मिलर कभी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बेहद अच्छा खेल रहे थे लेकिन बीते कुछ सीजनों से उनका बल्ला थमा है। अगर पिछले चार सीजन का आंकड़ा देखा जाए तो 32 मैचों में वह 530 रन ही बना पाए हैं। मिलर को कभी उनकी खतरनाक पारियों के लिए किलर मिलर का नाम दिया गया था। लेकिन अब मिलर राजस्थान रॉयल्स की ओर से जलवे दिखाते नजर आएंगे। राजस्थान ने मिलर को उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपए में खरीदा है।

ग्लेन मैक्सवेल 

Image result for glenn maxwell punjab kesari sports

मैटल हेल्थ के चलते कुछ महीने क्रिकेट से दूर रहे ग्लेन मैक्सवेल ने बीबीएल में जोरदार वापसी की है। वह मेलबर्न स्टार टीम के कप्तान है। इस दौरान मैक्सवेल का बल्ला भी खूब चल रहा है। लेकिन मैक्सवेल का असली इम्तिहान आईपीएल में होना है। पंजाब की टीम ने उन्हें रिलीज कर दोबारा 10 करोड़ रुपए में खरीदा है अगर वह प्रदर्शन नहीं कर पाए तो उनपर संन्यास लेने का दबाव बनेगा। 

जयदेव उनादकट

Image result for jaydev unadkat punjab kesari sports

2018 एडिशन में सबसे महंगे गेंदबाज रहे जयदेव उनादकट के लिए यह सीजन बहुत महत्वपूर्ण है। 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को फाइनल तक पहुंचाने में जयदेव का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा था। उन्होंने 12 मैचों में 24 विकेट ली थीं। लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन गिर गया। पिछले दो सीजन में वह बिक तो महंगे ही रहे हैं लेकिन उनका प्रदर्शन वैसे नहीं आ रहा जैसा फ्रेंचाइजी मालिक चाहते हैं।