Sports

PunjabKesari

विज्क आन जी ,नीदरलैंड ( निकलेश जैन ) दुनिया के दिग्गज पुरुष खिलाड़ियों के बीच चल रही टाटा स्टील मास्टर्स में सातवे राउंड में भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और मौजूदा विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन के बीच बेहद रोमांचक मुक़ाबला खेला गया और आनंद नें पूरे समय शानदार नियंत्रण से यह बता दिया की 50 की उम्र में भी उनसे खेलना अभी बिलकुल आसान काम नहीं है । सिसिलियन ओपेनिंग में सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए आनंद नें मध्य के खेल में कार्लसन के मोहरो के लिए खेलना मुश्किल बनाते हुए एक प्यादे की बढ़त कायम कर ली और ऐसे में कार्लसन के लिए जहां हर चाल कठिन लग रही थी आनंद कम समय के चलते गलतियाँ कर गए और कार्लसन नें वापसी करते हुए 54 चालों में खेल ड्रॉ करा लिया ।

देखे आनंद की इस जीत का विडियो विश्लेषण - हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

एक बार फिर ईरान के 16 वर्षीय अलीरेजा फिरौजा नें बेहतरीन खेल दिखाकर अमेरिका के जेफ्री जियांग को मात देकर 5 अंक बनाकर अमेरिका के वेसली सो के साथ बढ़त कायम कर ली है । अमेरिका के फबियानों करूआना ,नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट 4.5 अंक ,रूस के डेनियल डुबोव 4 अंक तो मेगनस कार्लसन ,विश्वनाथन आनंद समेत कुल 5 खिलाड़ी 3.5 अंको पर खेल रहे है ।

Results of Tata Steel Masters 2020

 

    Score Rating TPR SB 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14
1 Firouzja, Alireza 5.5 / 8 2723 2862 18   0 ½       1 1 ½   1   ½ 1
2 So, Wesley 5.0 / 8 2765 2830 19 1     ½   ½   ½ ½ 1   ½   ½
3 Van Foreest, Jorden 5.0 / 8 2644 2850 18 ½     ½ ½ 1       ½ 0 1 1  
4 Caruana, Fabiano 4.5 / 7 2822 2841 17.25   ½ ½   ½ 1 ½       ½   1  
5 Carlsen, Magnus 4.5 / 8 2872 2776 15.75     ½ ½   ½ ½     ½ ½ 1 ½  
6 Dubov, Daniil 4.0 / 8 2683 2746 13.5   ½ 0 0 ½     1 ½   ½     1
7 Giri, Anish 4.0 / 8 2768 2759 12.75 0     ½ ½     ½ ½ ½   ½   1
8 Artemiev, Vladislav 4.0 / 8 2731 2733 12 0 ½       0 ½   ½ ½   1   1
9 Duda, Jan-Krzysztof 3.5 / 7 2758 2725 13.25 ½ ½       ½ ½ ½       ½   ½
10 Anand, Viswanathan 3.5 / 7 2758 2745 13   0 ½   ½   ½ ½     1   ½  
11 Xiong, Jeffery 3.0 / 7 2712 2700 12.75 0   1 ½ ½ ½       0   ½    
12 Vitiugov, Nikita 2.5 / 8 2747 2606 9   ½ 0   0   ½ 0 ½   ½   ½  
13 Yu, Yangyi 2.5 / 7 2726 2645 8.75 ½   0 0 ½         ½   ½   ½
14 Kovalev, Vladislav 1.5 / 7 2660 2506 5.5 0 ½       0 0 0 ½       ½