कोल्लम (केरल) : तमिलनाडु और महाराष्ट्र ने दसवीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (ए डिवीजन) के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां अपने अपने मैच जीते। दिन का पहला मैच पूल ए से खेला गया जिसमें मध्य प्रदेश और ओडिशा ने 2-2 से ड्रा खेला।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने पूल बी में राजस्थान पर 7-0 से बड़ी जीत दर्ज की। पूल सी में तमिलनाडु ने चंडीगढ़ को 4-2 से पराजित किया जबकि इसी ग्रुप में महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश पर 6-1 से आसान जीत दर्ज की।