स्पोर्ट्स डेस्क : ओलंपिक खेलों (Olympics) का आगाज हो चुका है। कल 27 जुलाई को जहां भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में 3-2 से हराकर जीत के साथ शुरूआत की। वहीं बैडमिंटन में बैडमिंटन में पदक के दावेदार सात्विक साइराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और लक्ष्य सेन ने जीत के साथ आगाज किया। इसी के साथ ही भारतीय शूटर मनु भाकर (Manu Bhaker) ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के क्वालिफकेशन राऊंड में 580 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आज का शेड्यूल इस प्रकार है -

बैडमिंटन
महिला एकल (ग्रुप स्टेज) : पीवी सिंधु (PV Sindhu) बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक (मालदीव) - दोपहर 12.50 बजे
पुरुष एकल (ग्रुप स्टेज ) : प्रणय एचएस (Prannoy HS) बनाम फैबियन रोथ (जर्मनी) - रात 8.00 बजे
शूटिंग
महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल योग्यता : एलावेनिल वलारिवन - दोपहर 12.45 बजे
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल योग्यता : संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता - दोपहर 2.45 बजे
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल : मनु भाकर - दोपहर 3.30 बजे
रोइंग
पुरुषों की एकल स्कल्स (रेपचेज 2) : बलराज पंवार - दोपहर 1.18 बजे

टेबल टेनिस
महिला एकल (राउंड 2) : श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कैलबर्ग (स्वीडन) - दोपहर 12.15 बजे से
महिलाओं की एकल (राउंड 2) : मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्सी (ग्रेट ब्रिटेन) - दोपहर 12.15 बजे से
पुरुष एकल (राउंड 2) : शरत कमल बनाम डेनी कोजुल (स्लोवेनिया) - दोपहर 3.00 बजे से
तैराकी
पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2) : श्रीहरि नटराज - दोपहर 3.16 बजे से
महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 1) : धीनिधि देसिंघु - दोपहर 3.30 बजे से

तीरंदाजी
महिला टीम (क्वार्टर फाइनल) : भारत (अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी) बनाम फ्रांस/नीदरलैंड - शाम 5.45 बजे से
महिला टीम (सेमीफाइनल): शाम 7.17 बजे से
महिला टीम (पदक राउंड): रात 8.18 बजे से।