Sports

शारजाह , यूएई ( निकलेश जैन ) ईरान के तेजी से उभरते सितारे अमीन तबातबाई नें शारजाह मास्टर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है । 6.5 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर उन्होने यह खिताब अपने नाम किया । पूरी टूर्नामेंट में शानदार खेलने वाले भारत के सुनील नारायनन को अंतिम राउंड में ईरान के परहम मघसूदलू से हार का सामना करना और इसका खामियाजा उन्हे छठे स्थान पर रखकर चुकाना पड़ा ।

अंतिम राउंड शुरू होने के पहले तीन खिलाड़ी 6 अंको पर प्रतियोगिता मे खिताब के दावेदार थे ,यूक्रेन के अनुभवी खिलाड़ी एलजनोव पावेल ,भारत के एसएल नारायनन और ईरान के अमीन तबातबाईपर अंतिम राउंड में जहां पावेल और अमीन नें अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेले सुनील को अंतिम राउंड में हार का सामना करना पड़ा । 

9 राउंड के बाद 6.5 अंको पर बेहतर टाईब्रेक एक आधार पर अमीन पहले ,पावेल दूसरे तो मेजबान यूएई के अनुभवी ग्रांड मास्टर सालेम सालेह तीसरे स्थान पर रहे जबकि परहम जो चौंथा स्थान हासिल हुआ । अन्य भारतीय खिलाड़ियों मे अभिजीत गुप्ता नौवे स्थान पर रहे जबकि अधिबन दसवें स्थान पर रहे ।

Final Ranking after 9 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 18   GM Tabatabaei M. Amin IRI 2624 6,5 0,0 42,5 36,0
2 3   GM Eljanov Pavel UKR 2680 6,5 0,0 42,0 36,0
3 4   GM Salem A.R. Saleh UAE 2679 6,5 0,0 40,5 34,5
4 2   GM Maghsoodloo Parham IRI 2695 6,5 0,0 38,0 32,0
5 33   GM Mchedlishvili Mikheil GEO 2571 6,0 0,0 45,5 39,0
6 9   GM Jumabayev Rinat KAZ 2651 6,0 0,0 44,0 38,0
7 12   GM Narayanan.S.L IND 2632 6,0 0,0 43,5 37,0
8 26   GM Yakubboev Nodirbek UZB 2604 6,0 0,0 40,0 33,5
9 23   GM Gupta Abhijeet IND 2612 6,0 0,0 38,0 32,5
10 5   GM Adhiban B. IND 2672 5,5 0,0 39,0 33,5
11 28   GM Delgado Ramirez Neuris PAR 2588 5,5 0,0 39,0 32,5
12 17   GM Erigaisi Arjun IND 2626 5,5 0,0 38,5 32,5
13 10   GM Abdusattorov Nodirbek UZB 2648 5,5 0,0 38,5 32,5
14 25   GM Niemann Hans Moke USA 2609 5,5 0,0 37,5 32,0
15 7   GM Paravyan David RUS 2660 5,5 0,0 37,0 31,5
16 27   GM Sadhwani Raunak IND 2603 5,5 0,0 36,5 31,0
17 34   GM Sindarov Javokhir UZB 2571 5,5 0,0 34,5 29,0
18 6   GM Naiditsch Arkadij AZE 2663 5,0 0,0 43,5 37,5
19 13   GM Moussard Jules FRA 2631 5,0 0,0 40,0 33,5
20 19   GM Yilmaz Mustafa TUR 2624 5,0 0,0 39,0 33,0