Sports

हैमिल्टन : दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की ऑलराउंडर डेन वैन नीकेकर् पिंडली की चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे के बाकी मैचों से बाहर हो गई हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार 32 साल की इस खिलाड़ी को दाहिनी पिंडली में चोट लगी है। 

दोनों टीमों के बीच पहले महिला टी- 20 मैच से पहले उन्हें परेशानी महसूस हुई थी। वह उस मैच में नहीं खेलीं और अब न तो शेष टी-20 मैचों और न ही उसके बाद होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में हिस्सा लेंगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने उनकी जगह एनेके बॉश को टीम में बुलाया है। 

डेन वैन नीकेर्क चार साल के अंतराल के बाद दिसंबर में टी-20 टीम में वापस आई थीं। उन्होंने आयरलैंड और फिर पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेले थे। पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय मैच न खेल पाने के बाद, वह न्यूजीलैंड में इस प्रारुप में खेलने के लिए तैयार थीं।