स्पोर्ट्स डेस्क : ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को हराकर जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में अपना खाता खोला। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी नजर आई।
न्यूजीलैंड सीरीज से मिली थी लय
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। तिलक वर्मा की टीम में वापसी हुई, जबकि ईशान किशन को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसका असर विश्व कप के पहले मैच में भी देखने को मिला।
अब भारत का अगला मैच कब है?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का अगला मुकाबला टूर्नामेंट का 18वां मैच होगा। यह मैच 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत की लय को बरकरार रखते हुए अपने अंकों को दोगुना करने के इरादे से उतरेगी।
किस टीम से होगा भारत का दूसरा मुकाबला?
वर्ल्ड कप में विजयी शुरुआत करने वाली भारतीय टीम का अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ होना है। अफ्रीकी टीम नामीबिया हाल के वर्षों में अपनी अनुशासित क्रिकेट और सरप्राइज प्रदर्शन के लिए जानी जाती है।
कहां खेला जाएगा IND vs NAM मैच?
भारत बनाम नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और घरेलू परिस्थितियों का फायदा टीम इंडिया को मिल सकता है।
किस समय शुरू होगा मुकाबला?
भारत और नामीबिया के बीच यह मैच 12 फरवरी 2026 को शाम 7:00 बजे (IST) से शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया
USA के खिलाफ पहले मुकाबले में मिली जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन दिखा है। ऐसे में नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया एक और मजबूत प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।