Sports

नई दिल्ली : कोरोनोवायरस शटडाउन के दौरान स्विट्जरलैंड में स्टेन वावरिंका और गार्बाइन मुगुरुजा का एकसाथ दिखना कहीं न कहीं इन दोनों स्टार्स के बीच रोमांस की अफवाह को और मजबूत कर रहा है। बीते दिनों जब वावरिंका ने गार्बाइन के साथ अपनी फोटो शेयर की तो इसपर फैंस ने पावर कपल ऑफ टेनिस जैसे कमेंट दिए। ग्रैंड स्लैम विजेताओं ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनसे पता चलता है कि वे एक रिश्ते में हो सकते हैं। कई फोटो ऐसी है जिसमें वह टेनिस कोर्ट में एक साथ दिख रहे हैं।


35 वर्षीय वावरिंका हाल ही में साथी टेनिस स्टार डोना वेकिक के साथ अलग हो गए। पिछले साल अलग होने से पहले यह जोड़ी लगभग चार साल तक एक साथ रही थी। वावरिंका और मुगुरुजा, गेल मोनफिल्स और एलिना स्वितोलिना के साथ-साथ फेबियो फोगनिनी औरफ्लाविया पेनेटा टेनिस पॉवर कपल के रूप में शामिल होंगे।