Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : Dale Steyn ने IPL 2026 के पहले मैच में RCB से मिली हार के बाद Sunrisers Hyderabad के गेंदबाज़ों की जमकर आलोचना की। स्टेन ने कहा कि टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन गेंदबाज़ों के पास कोई स्पष्ट प्लान नहीं था, जिसकी वजह से टीम मैच हार गई। उन्होंने कहा कि SRH के गेंदबाज़ बिना रणनीति के गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिसका फायदा RCB के बल्लेबाज़ों ने उठाया और मैच को एकतरफा बना दिया।

पावरप्ले में ही मैच निकल गया

स्टेन ने कहा कि पावरप्ले में ही मैच SRH के हाथ से निकल गया था। Royal Challengers Bengaluru ने रन चेज के पावरप्ले में ही 70 से ज्यादा रन बना दिए थे, जिससे मैच का पूरा मोमेंटम बदल गया। SRH के गेंदबाज़ सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी नहीं कर पाए।

उन्होंने यह भी कहा, 'टीम ने गेंदबाज़ों का सही इस्तेमाल नहीं किया, खासकर नितीश कुमार रेड्डी से पूरे ओवर नहीं करवाए गए, जो हैरान करने वाला फैसला था।'

बल्लेबाज़ी अच्छी, लेकिन गेंदबाज़ी में कमी

स्टेन ने SRH की बल्लेबाज़ी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'कप्तान Ishan Kishan ने 80 रन की शानदार पारी खेली और टीम को 200 के पार पहुंचाया। टीम ने बल्लेबाज़ी में आक्रामक रवैया दिखाया, लेकिन गेंदबाज़ी ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।'

200+ स्कोर डिफेंड करना SRH के लिए मुश्किल

स्टेन ने कहा, 'SRH जिस तरह की आक्रामक क्रिकेट खेलती है, उसमें गेंदबाज़ों को विकेट लेने होंगे, खासकर हैदराबाद जैसी फ्लैट पिच पर। अगर गेंदबाज़ विकेट नहीं लेंगे तो 200+ स्कोर डिफेंड करना इस टीम के लिए बहुत मुश्किल होगा।' उन्होंने कहा कि टीम को स्मार्ट गेंदबाज़ी करनी होगी और एक प्लान के साथ गेंदबाज़ी करनी होगी, जो RCB के खिलाफ मैच में बिल्कुल नहीं दिखा।

अगला मैच KKR से

SRH का अगला मुकाबला अब Kolkata Knight Riders के खिलाफ कोलकाता में खेला जाएगा। ऐसे में टीम को अपनी गेंदबाज़ी में सुधार करना होगा, नहीं तो आगे भी टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।