Sports

खेल डैस्क : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जब सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए ट्रेविस हेड के 89 रनों की बदौलत 266 रन जड़े थे तो जवाब में खेलते हुए दिल्ली के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser McGurk) ने भी सीजन की सबसे तेज फिफ्टी लगा दी। हैदराबाद के गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर और मयंक मार्कंडेय को आड़े हाथों लेते हुए फ्रेजर ने 6.4 ओवर में ही टीम का स्कोर 100 पार लगा दिया। उन्होंने 15 गेंदों पर फिफ्टी की। इसी मैच में हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भी 16 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी। फ्रेजर ने 18 गेंदों पर 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए।


इस आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों द्वारा)
15 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम हैदराबाद, दिल्ली, 2024
16 - अभिषेक शर्मा बनाम मुंबई, हैदराबाद, 2024
16 - ट्रैविस हेड बनाम दिल्ली, दिल्ली, 2024

 

 

दिल्ली के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक (गेंदों द्वारा)
15 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम हैदराबाद, 2024
17 - क्रिस मॉरिस बनाम गुजरात लायंस, 2016
18 - ऋषभ पंत बनाम मुंबई इंडियंस, 2019
18 - पृथ्वी शॉ बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2021
19 - ट्रिस्टन स्टब्स बनाम मुंबई इंडियंस, 2024

 



लिस्ट ए में सबसे तेज शतक
29 गेंद : जेक फ्रेजर बनाम तस्मानिया, 2023
31 गेंद : एबी डीविलियर्स बनाम विंडीज, 2015
36 गेंद : कोरी एंडरसन बनाम विंडीज, 2014
36 गेंद : ग्राहम रोस बनाम डेवोन, 1990
37 गेंद : शाहिद अफरीदी बनाम श्रीलंका, 1996
फ्रेजर ने उक्त मुकाबले में 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था लेकिन इसके बाद सेंचुरी तक पहुंचने के लिए उन्होंने सिर्फ 11 गेंदें ही खेलीं। जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क ने यह रिकॉर्ड मार्श वन-डे कप में बनाया था। जेक ने मैच में 38 गेंदें खेलते हुए 10 चौके और 13 छक्कों की बदौलत 125 रन बनाए थे।


बहरहाल, मुकाबले की बात करें तो हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 2.4 ओवर में ही टीम का स्कोर 50 पार लगा दिया था। पावरप्ले खत्म होने तक हैदराबाद 125 रन बना चुके थे। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों पर 46 तो ट्रेविस हेड ने 32 गेंदों पर 89 रन बनाए। इसके बाद शाहबाज अहमद ने मध्यक्रम में 59 रन बनाकर स्कोर 266 तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली के जेक फ्रेजर का सहारा मिला जिन्होंने 18 गेंदों पर 65 रन बनाए जिससे दिल्ली ने दिल्ली ने 6.4 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली :
डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार
हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन