Sports

नई दिल्ली : ओलंपिक सनसनी और जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने बेसबॉल की वल्र्ड सीरीज में अपने स्टंट से सबको हैरान कर दिया। यूएसए जिम्नास्टिक सुपरस्टार ने ह्यूस्टन एस्ट्रो और वॉशिंगटन एल्स के बीच सीरीज के खेल में पहली पिच बनाने से पहले एक अविश्वसनीय बैक फ्लिप का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

Simone Biles won heart by hitting back flip in Baseball World Series

22 वर्षीय सिमोन पांच बार की विश्व ऑल-राउंड चैंपियन है। उनकी अविश्वसनीय क्षमताओं को देखकर मिनिट मैड पार्क में आउटफील्डर जेक मैरिसनिक भी खूब प्रभावित हुए। उन्होंने उसे गेंद पर ऑटोग्राफ भी दिया।

Simone Biles won heart by hitting back flip in Baseball World Series

इस महीने की शुरुआत में विश्व चैंपियनशिप में बाइल्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। उसने जर्मनी के स्टटगार्ट में बैलेंस बीम पर अपना 24वां पदक जीता।

सिमोन अब तक चार स्वर्ण पदकों के साथ पांच पदक जीत चुकी हैं।  टोक्यो 2020 ओलंपिक में भी उनकी मजबूत दावेदारी होने की संभावना है। सिमोन ने रियो 2016 ओलंपिक में चार स्वर्ण पदक जीते थे।